भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट.
—————
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अभी एक रिपोर्ट जारी की है, जिसका शीर्षक ‘भारत में जीवन के विभिन्न चरणों में एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी’ है।
———————————————————————-
साल 2023 से 2025 के दौरान गुजरात में 61.4% किशोरियां (10-19 वर्ष), 63.8% वयस्क महिलाएं (20-59 वर्ष) और प्रजनन आयु वर्ग (15-49 वर्ष) की 66.2% महिलाएं एनीमिया (खून की कमी) से पीड़ित पाई गईं। केवल छत्तीसगढ़ ही ऐसा राज्य है, जिसकी स्थिति इससे भी खराब थी। सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्य केरल में ये आंकड़े क्रमशः 21.4%, 28% और 29.1% थे। बेशक, ये आंकड़े और भी बेहतर होने चाहिए, लेकिन इस मामले में केरल की स्थिति गुजरात से कहीं बेहतर है, जिसे पिछले कुछ वर्षों से प्रधानमंत्री और उनकी वाहवाही मंडली एक मॉडल राज्य के रूप में प्रचारित करते रहे हैं।
दरअसल, 12-59 महीने की उम्र के बच्चों में एनीमिया की दर गुजरात में सबसे अधिक (56.5%) थी, जबकि केरल में सबसे कम (14.5%) थी।
