Upgov Archives - Samvaad India

आयोजकों की लापरवाही से हुई हाथरस दुर्घटना, भीड़ को आमंत्रण देकर नहीं किया पर्याप्त इंतज़ाम
लखनऊ, 09 जुलाई। जनपद हाथरस के सिकन्दराराऊ में बीते 02 जुलाई को सत्संग के दौरान घटित दुर्घटना के तत्काल बाद गठित एडीजी जोन आगरा और मंडलायुक्त अलीगढ़ की एसआईटी ने 02, 03 और 05 जुलाई को घटना स्थल का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान कुल 125 लोगों का बयान लिया गया, जिसमें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ आम जनता एवं प्रत्यक्षदर्शियों का बयान भी लिया गया। इसके अलावा, घटना के संबंध में प्रकाशित समाचार की प्रतियां, स्थलीय विडियोग्राफी, छायाचित्र, विडियो क्लिपिंग का संज्ञान लिया गया। जांच समिति की आख्या के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं-

1- एसआईटी ने प्रारंभिक जांच में चश्मदीद गवाहों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के लिए कार्यक्रम आयोजकों को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना है।

2- जांच समिति ने अब तक हुई जांच व कार्यवाही के आधार पर हादसे के पीछे किसी बड़ी साजिश से भी इंकार नहीं किया है और गहन जांच की जरूरत बताई है।

3- जांच समिति ने कार्यक्रम आयोजक तथा तहसील स्तरीय पुलिस व प्रशासन को भी दोषी पाया है। स्थानीय एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज द्वारा अपने दायित्व का निर्वहन करने में लापरवाही के जिम्मेदार हैं।

4- उप जिला मजिस्ट्रेट सिकन्दराराऊ द्वारा बिना कार्यक्रम स्थल का मुआयना किये आयोजन की अनुमति प्रदान कर दी गई और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत भी नहीं कराया।

5- उक्त अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को गंभीरता से नहीं लिया गया और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत भी नहीं कराया गया। एसआईटी ने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की है। तदक्रम में, उप जिला मजिस्ट्रेट सिकन्दराराऊ, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकन्दराराऊ, थानाध्यक्ष सिकन्दराराऊ, तहसीलदार सिकन्दराराऊ, चौकी इन्चार्ज कचौरा एवं चौकी इन्चार्ज पोरा को शासन द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

6- आयोजकों ने तथ्यों को छिपाकर कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति ली। अनुमति के लिए लागू शर्तों का अनुपालन नहीं किया गया। आयोजकों द्वारा अप्रत्याशित भीड़ को आमंत्रित कर पर्याप्त एवं सुचारु व्यवस्था नहीं की गई। न ही कार्यक्रम के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति की शर्तों का पालन किया गया।

7- आयोजक मंडल से जुड़े लोग अव्यवस्था फैलाने के दोषी पाए गए हैं। इनके द्वारा जिन लोगों को बिना विधिवत पुलिस वेरिफिकेशन के जोड़ा गया, उनसे अव्यवस्था फैली।

8- आयोजक मंडल द्वारा पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया गया। स्थानीय पुलिस को कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण से रोकने का प्रयास किया गया।

9- सत्संगकर्ता और भीड़ को बिना सुरक्षा प्रबंध के आपस में मिलने की छूट दी गई। भारी भीड़ के दृष्टिगत यहां किसी प्रकार की बैरीकेटिंग अथवा पैसेज की व्यवस्था नहीं बनाई गई थी और दुर्घटना घटित होने पर आयोजक मंडल के सदस्य घटना स्थल से भाग गए।

The post आयोजकों की लापरवाही से हुई हाथरस दुर्घटना, भीड़ को आमंत्रण देकर नहीं किया पर्याप्त इंतज़ाम appeared first on Samvaad India.

देश की संस्कृति की पहचान बनकर उभरे थे डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी- डा दिनेश शर्मा
लखनऊ/ सीतापुर । राज्यसभा सांसद व यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की राजनीति में देश की संस्कृति की पहचान बनकर उभरे थे। वे जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे और सबसे कम उम्र में कोलकाता नगर निगम के महापौर तथा कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति बने थे। केन्द्र सरकार के तमाम मंत्रालयों में भी अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन किया था। उनका मानना था कि भारत एक राष्ट्र है और यहां पर एक झंडा और एक ही संविधान होना चाहिए। वे काश्मीर में अलग संविधान और अलग झंडे तथा परमिट व्यवस्था के विरोधी थे। इसका विरोध करते हुए उन्होंने परमिट व्यवस्था को तोडा जिस पर तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने उन्हें जेल भेज दिया था। वे 40 दिन तक कठोरतम परिस्थितियों में जेल में रहे थे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि डा मुखर्जी ने काश्मीर को देश के अभिन्न अंग के रूप में देखने का सपना देखा था जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में गृह मंत्री अमित शाह ने पूरा किया है। आज काश्मीर में भारत का झंडा शान से लहरा रहा है। आज काश्मीर में लोकतंत्र नए मजबूती की ओर अग्रसर है।

सीतापुर के नैमिषारण्य में आयोजित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं साधु संतों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जहां पर संत हैं वहीं पर बसंत है और जहां बसंत है वहीं पर दुख का अंत है। जहां दुख का अंत है वही राम राज्य है। संत के दर्शन से भगवान का आर्शीवाद भी मिल जाता है। आज डा मुखर्जी की जयंती है और वे एक तेजस्वी व राष्ट्रवादी परिवार से आते थे। आजादी का आन्दोलन जब चल रहा था तब गांधी जी की इच्छा थी कि देश का विभाजन नहीं होना चाहिए पर कहा जाता है कि नेहरू और जिन्ना की सांठगांठ के चलते देश का बंटवारा हो गया। एक हिस्सा पाकिस्तान मुसलमानों का हो गया तथा दूसरे हिस्से भारत पर सभी का हक बना। दूसरा हिस्सा जो सबका हो गया उसका कारण था कि इसके निवासी बहुसंख्यक हिन्दू थे। ये वहीं हिन्दू है जिसे कांग्रेस के नेता राहुल गांधी नफरती,झूठा और हिसंक बता रहे थे। उन्हें पता नहीं है कि हिन्दू होता कौन है। जिस हिन्दू को वे हिंसक बता रहे थे वो असल में इतना उदार होता है कि जब चलता है तो देखता है कि पैर के नींचे चींटी भी नहीं आ जाए , इसके लिए वह आंटा भी डालता है। हिन्दू वो है जो भोजन के पूर्व सम्पूर्ण मानव, जीव जंतु, प्रजाति के कल्याण की कामना करता है। हिन्दू वह है जो पीपल और तुलसी और बरगद को भी पूजता है। हिन्दू तो ऐसा है जो जहरीले नाग को भी प्रणाम करता है और उसे दूध पिलाता है। हिन्दू को बदनाम करने की कोशिश की गई है। ऐसे प्रयास देश के बंटवारे के समय भी हुए थे। बंगाल को पाकिस्तान को देने की बात उठी क्योंकि वहां पर भारी संख्या में अल्पसंख्यक रहते थे। डा मुखर्जी ने इसका विरोध किया था। उनके प्रयास के कारण ही आज पंजाब , बंगाल और काश्मीर भारत के साथ है। डा मुखर्जी ने देश के बहुसंख्यक समुदाय हिन्दू के साथ कांग्रेस सरकार के खराब व्यवहार के विरोध में कांग्रेस छोडकर जनसंघ किस संस्थापक सदस्य बने।

डा शर्मा ने कहा कि धर्म जहां पर है देश की उन्नति भी वहीं पर है। देश को आजादी तमाम संघर्ष के बाद मिली है। चुनाव आते ही लोग विशेष तौर पर विपक्षी दल इस सर्वाग्रही हिन्दू समाज को तमाम जातियों में बांट देते हैं। उनका कहना था कि अगर देश को आगे बढाना है और संस्कृति को सम्मान दिलाना है तो फिर हिन्दू समाज को एक होना ही पडेगा। हिन्दू किसी का विरोधी नहीं बल्कि सबको साथ लेकर चलता है। ये देश के लिए ही जीता है।

उन्होंने कहा कि आज संविधान को हाथ में लेकर घूमने वाले लोगों की नीयत ठीक नहीं है और वे संविधान बचाने के नाम पर दलितों की तरक्की को रोकने की साजिश कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार के समय में दलित समाज को काश्मीर में नौकरियों में आरक्षण नहीं मिला करता था पर पीएम मोदी ने इस व्यवस्था को भी बदला है। कांग्रेस ने डा अम्बेडकर को चुनाव में हराया था तथा नेहरू ने उनके खिलाफ चुनावी सभा की थी। बडी साजिश के तहत 78 000 मतपत्र अमान्य किए गए थे। जबकि डॉक्टर अंबेडकर मात्र 14000 वोटो से हारे थे। इस देश को वे लोग नहीं बना सकते हैं जिन्होंने बाबा साहेब के सम्मान को ठेस पहुचाई है बल्कि इस देश को वहीं बना सकते हैं जिन्होंने बाबा साहेब को सम्मान दिया और उनकी स्मृतियों को संजोया है।

सांसद ने हाथरस की घटना को दुखद बताते हुए उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। इस प्रकार के आयोजन के पूर्व सभी व्यवस्थाएं की जानी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी देश को और सीएम योगी प्रदेश को बना रहे हैं। इन्होंने जीवन जनता के लिए समर्पित कर दिया है। एक पल भी अवकाश का नहीं लिया है। इसका परिणाम है कि आज देश में 25 करोड लोगों की गरीबी दूर हुई है। देश के लोगों की छोटी से छोटी जरूरत की भी चिन्ता डबल इंजन की सरकार कर रही है। किसान की आमदनी को दोगुना करने उपाय हो रहे हैं। महिलाओं को नीति निर्माण में भागीदारी की नींव रख दी गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लगातार तीसरी बार हारने और तीन अंको में भी नहीं पहुच पाने वाली कांग्रेस आज जश्र में डूबी हुई है। असल में चुनाव में भाजपा को जनता का सबसे अधिक समर्थन मिला है। और एक ही व्यक्ति श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है भारी संख्या में उपस्थित साधु संत वेदपाठी ब्राह्मण तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जिला अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला, विधायक श्री ज्ञान तिवारी, विधायक श्री रामकृष्ण भार्गव, विधायक श्री निर्मल वर्मा, विधायक श्री शशांक त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधा सागर, भाजपा नेता मुनिंद अवस्थी, शिवकुमार गुप्ता, विधायक श्री मनीष रावत, रामकिंकर पांडे, श्री मिथलेश यादव, श्री रोहित सिंह, श्री विश्राम, श्री दुर्विजय सिंह यादव, श्री रविंद्र रावत आदि भाजपा नेता उपस्थित थे बाद में पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद राज्यसभा डॉक्टर दिनेश शर्मा ने ललिता माता मंदिर तथा हनुमान गड़ी स्थित मंदिर में विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी श्री अटल बिहारी एवं हनुमान मंदिर के पुजारी महंत बजरंगदास उपस्थित थे।

The post देश की संस्कृति की पहचान बनकर उभरे थे डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी- डा दिनेश शर्मा appeared first on Samvaad India.

पीसीएस जे में कॉपियां बदलने पर सरकार का जवाब “लापरवाही युक्त मानवीय भूल से अनुक्रमांक की जगह गलत कोड चस्पा होने से बदला कापियों का अंक”
लखनऊ, 03 जुलाई। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा-2022 में अंग्रेजी भाषा की उत्तर पुस्तिकाओं के अंक बदलने की गड़बड़ी वास्तव में लापरवाही से हुई एक मानवीय भूल थी, न कि किसी प्रकार का आपराधिक कदाचार। इस मानवीय भूल के चलते एक भी अभ्यर्थी की गोपनीयता भंग नहीं हुई। हालांकि आयोग ने किसी अन्य विसंगति अथवा त्रुटि की संभावना को दूर करने और अभ्यर्थियों में विश्वास बनाये रखने के दृष्टिगत संबंधित परीक्षा में सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों की उत्तरपुस्तिकाओं के पुनरावलोकन कराये जाने का निर्णय लिया है। यहां यह कहना समीचीन होगा कि यूपीपीएससी में शुचिता सुनिश्चित करने के लिए पारदर्शी व्यवस्था के तहत अभ्यर्थियों को उत्तर पुस्तिकाएं दिखाने का भी प्रचलन है। यह अपने आप में विशिष्ट हैं, क्योंकि संघ लोक सेवा आयोग में भी उत्तर पुस्तिकाएं दिखाने का प्रचलन नहीं है।

आयोग के सूत्रों ने बताया कि मामले में आयोग द्वारा गठित जांच समिति ने पाया कि उक्त परीक्षा में केवल अंग्रेजी भाषा प्रश्नपत्र के एक बंडल की अंकतालिका के एक पृष्ठ (जिस पर संबंधित विषय के 25 अभ्यर्थियों के अंकों का विवरण होता है) पर चस्पा किये जाने वाले अभ्यर्थीवार कोड (मास्टर फेक) लापरवाही युक्त मानवीय भूल के कारण उसी अंकतालिका के दूसरे पृष्ठ (जिस पर संबंधित विषय के 25 अभ्यर्थियों के अंकों का विवरण होता है) पर चस्पा हो गया है तथा दूसरे पृष्ठ का अभ्यर्थीवार कोड (मास्टर फेक) पहले पृष्ठ पर चस्पा हो गया जिसके कारण संबंधित अभ्यर्थियों के अंग्रेजी भाषा के उत्तर पुस्तिकाओं के अंक परस्पर आपस में बदल गए और अंग्रेजी भाषा का प्राप्तांक त्रुटिपूर्ण हो गया। आयोग ने तय किया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के अवलोकन का कार्य 30 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा और उसके उपरान्त नियमानुसार अभ्यर्थियों के हित में कार्रवाई की जायेगी।

सूत्रों के अनुसार, संबंधित कार्य अति गोपन अनुभाग में अनुभाग अधिकारी के नेतृत्व में मुख्यत: 03 महिला कार्मिकों के द्वारा संपन्न किया गया, जो वर्षों से इस कार्य को कर रही हैं और उन्हें यह कार्य करने का व्यापक अनुभव भी था। बता दें कि संबंधित मुख्य परीक्षा में कुल 06 प्रश्नपत्र थे जिसमें 04 प्रश्नपत्र 200-200 अंकों के तथा 02 प्रश्नपत्र 100-100 अंकों के थे। कुल पूर्णांक 1000 अंकों का था, जिस प्रश्नपत्र में मानवीय भूलवश त्रुटि हुई वह मात्र 100 अंकों का था। इस प्रकार की त्रुटि भविष्य में न हो, इसके लिए आयोग द्वारा गोपनीय कार्यों का भी मूल्यांकन कर संस्थागत सुधार का कार्य किया जा रहा है। बता दें कि इस बार पीसीएसजे-2022 का अन्तिम चयन परिणाम मात्र साढ़े 06 माह में घोषित कर दिया गया और अंतिम चयन सूची में 55% महिलाओं को सफलता मिली है।

उक्त परीक्षा में लापरवाही युक्त मानवीय भूल के कारण हुयी त्रुटि के लिये सीधे उत्तरदायी एक अनुभाग अधिकारी, एक समीक्षा अधिकारी व एक सहायक समीक्षा अधिकारी को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई की जा रही है तो एक सेवानिवृत्त हो चुकी सहायक समीक्षा अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है। यही नहीं, पर्यवेक्षण कार्य में शिथिलता के लिए जवाबदेह मानते हुए एक उपसचिव के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही की जा रही है साथ ही, तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही की तैयारी है।

The post पीसीएस जे में कॉपियां बदलने पर सरकार का जवाब “लापरवाही युक्त मानवीय भूल से अनुक्रमांक की जगह गलत कोड चस्पा होने से बदला कापियों का अंक” appeared first on Samvaad India.

हाथरस हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन, राजपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ, 3 जुलाई। हाथरस में हुए हादसे की न्यायिक जांच के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बृजेश कुमार श्रीवास्तव (द्वितीय) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन कर दिया गया है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा बुधवार रात इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। इस न्यायिक जांच आयोग में रिटायर्ड आईएएस हेमन्त राव और रिटायर्ड आईपीएस भवेश कुमार सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है। न्यायिक जांच आयोग का मुख्यालय लखनऊ में होगा। आयोग इस नोटिफिकेशन के जारी होने की तारीख से दो माह की अवधि के भीतर जांच पूरी करेगा। इसकी अवधि में किसी प्रकार का परिवर्तन राज्य सरकार के आदेश पर किया जा सकेगा।

निर्धारित बिंदुओं पर जांच कर राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपेगा आयोग

नोटिफिकेशन के अनुसार आयोग 2 जुलाई, 2024 को हाथरस जनपद में घटित घटना की जांच करेगा और जांच के बाद निर्धारित बिंदुओं पर राज्य सरकार को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। इसमें, कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा, जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की गई अनुमति एवं उसमें दी गई शर्तों के अनुपालन की जांच करना शामिल है। साथ ही, यह घटना कोई दुर्घटना है अथवा कोई षडयंत्र या अन्य कोई सुनियोजित आपराधिक घटना की सम्भावना के पहलुओं की जांच करना। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा कार्यक्रम के दौरान भीड़ नियंत्रण तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए प्रबन्ध एवं उनसे सम्बन्धित अन्य पहलुओं की जांच करना भी आयोग के कार्यक्षेत्र में होगा। आयोग उन कारणों एवं परिस्थितियों पर भी गौर करेगा जिसके कारण घटना घटित हुई, जबकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के सम्बन्ध में आयोग अपने सुझाव भी देगा।

The post हाथरस हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन, राजपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन appeared first on Samvaad India.

हाथरस में सत्संग के बाद हुई भगदड़ में 116 लोगों की मौत
हाथरस/ लखनऊ 2 जुलाई। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के सिकंदरामऊ थाना के अंतर्गत फूलरई गांव में साकार हरि बाबा का एकदिवसीय सतसंग चल रहा था वहां पर बच्चों के साथ महिलाएं और पुरुष बाबा का प्रवचन सुन रहे थे आज लगभग दोपहर दो बजे सत्संग खत्म हुआ बाबा के अनुयाई बाहर सड़क की ओर जाने लगे बताया जा रहा है कि हज़ारों की संख्या में अनुयायियों को सेवादारों ने जहां थे वहीं रोक लिया सेवादारों ने साकार हरि बाबा के काफिले को वहां से निकला उतनी देर तक वहां अनुयाई गर्मी और उमस में खड़े रहे बाबा के काफिले के जाने के बाद जैसे ही सेवादारों ने अनुयायियों को जाने के लिए कहा वहां भगदड़ की स्थिति बन गई अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार गर्मी उमस और भीड़ में दम घुटने से अनुयाई वहीं बेहोश होकर गिर गए बताया जा रहा है हादसे में अब तक 116 लोगों की मौत हो चुकी है घायल होने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है साथ ही बच्चों के भी घायल होने की जानकारी मिल रही है।

लोगों की माने तो सत्संग में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी सत्संग समाप्त हुआ उसके बाद लोग वहां से जाने लगे इसी दौरान निकलने की जल्दी में भगदड़ मच गई लोग एक दूसरे को देख ही नहीं रहे थे बच्चे और महिलाएं गिरते चले गए भीड़ उनके ऊपर दौड़ रही थी कोई बचाने वाला नहीं था चारों ओर चीख पुकार मची हुई थी

प्रदेश में हुई इस बड़ी दुर्घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी दुख जताया है। राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। सरकार और प्रशासन से अनुरोध है कि घायलों को हर संभव उपचार एवं पीड़ित परिवारों को राहत उपलब्ध कराएं। INDIA के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत और बचाव में अपना सहयोग प्रदान करें।

The post हाथरस में सत्संग के बाद हुई भगदड़ में 116 लोगों की मौत appeared first on Samvaad India.

पलायन नहीं, परिश्रम और संघर्ष का मार्ग है संन्यास- योगी आदित्यनाथ
लखनऊ, 30 जून। संन्यास लेने पर शुरू-शुरू में लोग मुझे टोकते थे। आज मैं उन लोगों को देखता हूं तो पाता हूं कि कोई संतुष्ट नहीं है। भौतिक उपलब्धि व्यक्ति को कभी संतुष्ट नहीं कर सकती। ये ठीक है कि मैं आज मुख्यमंत्री हूं। मगर मैंने संन्यास लिया, ये पलायन का नहीं परिश्रम और संघर्ष का मार्ग है। आज भी 16-18 घंटे काम करता हूं, इसलिए नहीं कि कोई पद या प्रतिष्ठा प्राप्त होगी, बल्कि इसलिए क्योंकि ये मेरा कतर्व्य है। मैं अपने संन्यास की सार्थकता को साबित कर सकूं। भारत की ऋषि परंपरा ने संन्यास की जो व्यवस्था बनाई है वो व्यवस्था सही है, इसे साबित कर सकूं। आज मैं भगवान श्रीकृष्ण के सिद्धांतों पर चलते हुए सज्जनों के साथ खड़ा रहता हूं और दुष्टों के त्राण के लिए कदम भी उठाता हूं। ये बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में छात्र-छात्राओं के विभिन्न रोचक प्रश्नों का उत्तर देते हुए कही।

पीड़ितों के साथ खड़े रहना ही मेरे जीवन की सार्थकता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेधावी छात्र-छात्राओं की ओर से पूछे गये सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि संन्यास का फैसला लेना उनके और उनके माता-पिता के लिए चुनौती थी। कोई अभिभावक नहीं चाहता कि उसका बच्चा सन्यासी बन जाए। अभिभावक रिटर्न चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बचपन में वह भी वही सोचते थे, जो आज के बच्चे सोचते हैं। वह चाहते थे कि एक अच्छा इंजीनियर बनें। बाद में अहसास हुआ कि कोई इंजीनियर या पद प्राप्त करने से अच्छा है कि पीड़ितों के साथ खड़ा रहूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यही मेरे जीवन की सार्थकता है।

परिश्रम का कोई विकल्प नहीं

उन्होंने कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता। जितना परिश्रम करेंगे उसका परिणाम हमारे पक्ष में जरूर आएगा। कहा कि किसी कार्य में अगर बाधाएं नहीं हैं तो मानकर चलिए कि आपकी दिशा ठीक नहीं। जितने शुभचिंतक हैं उतने ही दुश्मन भी होने चाहिए। तब जो सफलता मिलती है उसका आनंद भी अलग होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर छात्र छात्रा को प्रधानमंत्री मोदी की किताब एग्जाम वारियर्स जरूर पढ़ना चाहिए।

पॉलिटिक्स फुल टाइम जॉब नहीं, हर क्षेत्र के विशेषज्ञों को आना होगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के विकास के लिए एक टीम की जरूरत होती है, जो बिना रुके, बिना झुके लगातार आगे बढ़े। यकीन है कि मेरी युवा पीढ़ी इसके लिए तैयार है। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण को राजनीति में अपना आदर्श बताते हुए कहा कि पॉलिटिक्स फुल टाइम जॉब नहीं है। राजनीति में अलग-अलग फील्ड से जुड़े विशेषज्ञों को आना चाहिए। इसमें अच्छे शिक्षाविद, अच्छे पत्रकार, अच्छे चिकित्सक, किसान सबको योगदान देना होगा। जब ऐसे लोग राजनीति में आएंगे तो स्वस्थ चर्चा-परिचर्चा आगे बढ़ेगी। केवल इसलिए कि हम राजनीति में आ जाएं और जाति, परिवार क्षेत्र के नाम पर विभाजन करके सामाजिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करें तो देश के साथ इससे बड़ी गद्दारी कुछ और नहीं हो सकती।

पद और प्रतिष्ठा हमारे पीछे आए, हमें इतना परिश्रम करना होगा

उन्होंने कहा कि ये जानते हुए कि भारत की सबसे बड़ी कमजोरी यही जाति वैमनस्यता थी, क्योंकि क्या नहीं था भारत के पास। बल, वैभव, विद्या सबकुछ था यहां। दुनिया में तूती बोलती थी भारत की, लेकिन जाति वैमनस्यता ने इतनी गहरी खाई को चौड़ा किया कि चंद विदेशी आक्रांता आए और हमपर शासन करने लगे। सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करने का जो काम इतिहास में किया गया, आज वही काम ये जातिवादी और वंशवादी नेता कर रहे हैं। सीएम ने छात्र-छात्राओं को सलाह दी कि वे अच्छे अधिवक्ता, इंजीनियर, डॉक्टर, अधिकारी बनें और आपकी वहां की अच्छाई की चमक आपको स्वत: राजनीति में आने के लिए प्रेरित कर सकती है। राजनीति खुद आपकी डिमांड करेगी। आपको उसके पीछे नहीं जाना होगा। राजनीति, पद प्रतिष्ठा हमारे पीछे आएगी, हमें इतना परिश्रम करना होगा।

बालिकाएं तनाव में कम रहती हैं

सीएम योगी ने कहा कि जब आप कक्षा में मेरिट में स्थान प्राप्त करते हैं तो ये प्रत्यक्ष रूप से ये आपका परिश्रम है, मगर इसके पीछे, आपके विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारीगण और परिजनों का भी परिश्रम शामिल है। हर प्रकार के सार्थक प्रयास जब सामूहिक रूप से आगे बढ़ते हैं तो हमें अच्छे परिणाम भी देखने को मिलते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें 2047 में पीएम मोदी की मंशा के अनुरूप एक विकसित भारत बनाना है। यह तभी संभव होगा जब हम एक अच्छा नागरिक बनेंगे और सामूहिक प्रयास से आगे बढ़ेंगे। मेधावी छात्र-छात्राओं को हृदय से बधाई देते हुए कहा कि यहां छात्राओं की संख्या बहुत अधिक है। बालिकाओं ने बोर्ड की परीक्षा में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है। ये बताता है कि बालिकाएं तनाव में कम रहती हैं और मेहनत ज्यादा करती हैं।

मुख्यमंत्री से प्रश्न पूछने वाले छात्र-छात्राओं में कृष्णा तिवारी, सोनम पाठक, इशान पचौरी, शांभवी द्विवेदी और कृष्णा शामिल रहे। इस अवसर पर सीएम योगी ने विभिन्न परीक्षाओं में मेरिट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्रीगण गुलाब देवी, कपिल देव अग्रवाल, दयाशंकर सिंह, संदीप सिंह के अलावा वरिष्ठ पत्रकार विजय त्रपाठी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, अभिभावक और पत्रकार मौजूद रहे।

The post पलायन नहीं, परिश्रम और संघर्ष का मार्ग है संन्यास- योगी आदित्यनाथ appeared first on Samvaad India.

सांसद लाल जी वर्मा के आरोपों का एसजीपीजीआई ने दिया जवाब, नहीं हुई किसी अनारक्षित की नियुक्ति
लखनऊ, 30 जून। सांसद अम्बेडकर नगर, लालजी वर्मा द्वारा एसजीपीजीआई, लखनऊ के न्यूरोलॉजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन में आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थी के साथ भेदभाव के आरोपों को संस्थान ने तथ्य से परे और भ्रामक बताया है। बीते 13 मई को चयन के लिए हुए साक्षात्कार की वस्तुस्थिति की जानकारी देते हुए एसजीपीजीआई के प्रवक्ता ने कहा कि सांसद महोदय का कथन न केवल असत्य है, अपितु भ्रामक भी है। ऐसी सूचनाओं के प्रसार को रोकने में सभी को सहयोग करना चाहिए।

प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि एसजीपीजीआई के न्यूरोलॉजी विभाग में ओबीसी संवर्ग के लिए आरक्षित असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पद पर चयन के लिए विगत 13 मई 2024 को संपन्न साक्षात्कार में डॉ. सर्वेश कुमार चौधरी चयन समिति के समक्ष उपस्थित हुए थे। चयन समिति में न्यूरोलॉजी के दो बाह्य विशेषज्ञ, संबंधित विभागाध्यक्ष तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग व एसजीपीजीआई, लखनऊ के चेयरमैन के एक-एक प्रतिनिधि के अतिरिक्त ओबीसी व एससी संवर्ग के लाइजन ऑफिसर सम्मिलित थे। चयन समिति ने उक्त अभ्यर्थी को चयन के लिए योग्य नहीं (नॉट फाउंड सूटेबल) पाया। प्रवक्ता ने बताया कि चूंकि उक्त रिक्त पद आरक्षित संवर्ग का था और डॉ. सर्वेश कुमार चौधरी, एकमात्र अभ्यर्थी थे, ऐसे में उन्हें योग्य नहीं पाए जाने पर इस सीट को अद्यतन रिक्त रखा गया है। किसी भी अनारक्षित अभ्यर्थी ल चयन इस पद पर नहीं किया गया है। निकट भविष्य में यह पद ओबीसी बैकलॉग सीट के माध्यम से पुनः विज्ञापित की जाएगी।

बता दें कि सांसद लालजी वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखे पोस्ट में अभ्यर्थी डॉ. सर्वेश वर्मा का चयन न होने की बात कहते हुए बड़े संस्थानों में ओबीसी अभ्यर्थियों के साथ भेदभाव होने का आरोप लगाया था।

The post सांसद लाल जी वर्मा के आरोपों का एसजीपीजीआई ने दिया जवाब, नहीं हुई किसी अनारक्षित की नियुक्ति appeared first on Samvaad India.

एनडीए में शामिल अपना दल ने उत्तर प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
(वसिंद्र मिश्र) अपना दल नेता और केंद्रीय स्वाथ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पत्र लिख कर एक नये विवाद को जन्म दे दिया है, मुख्यमंत्री को लिखे पत्र मे अनुप्रिया पटेल ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर एससी एसटी और ओबीसी के हितों की अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगाए है। पत्र मे आरोप लगाया गया है की इन वर्गों के लिए रिज़र्व पदों पर सामान्य श्रेणी के लोगों का चयन किया जा रहा है,

अनुप्रिया पटेल का पत्र

अनुप्रिया पटेल की इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित वताया जा रहा है। अनुप्रिया अपने खिसकते जनाधार को लेकर परेशान हैं, उनकी पार्टी का इसके पहले एक विभाजन हो चूका है विभाजन से पहले यह मा और दो बहनो की पार्टी मानी जाती थी लेकिन अब पति – पत्नी की पार्टी मानी जा रही है। अनुप्रिया खुद केंद्र मे मंत्री हैं  और पति योगी सरकार मे मंत्री हैं अनुप्रिया इस बार केंद्र मे कैबिनेट मंत्री बनना चाह रही थीं लेकिन ऐसा नहीं हो सका। चुनाव तो बमुश्किल ब्राह्मण ठाकुर मतदाताओं के सहयोग से जीत पाई हैं

उनको जिताने के लिए ब्रजेश पाठक को वहां कैंप करना पड़ा था,

लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने बीजेपी नेतृत्व को दबाव मे लेने की कोशिस की थी लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी

बसपा की तरह उन पर भी टिकट के वितरण मे सौदेबाजी के आरोप लगते रहे हैं। वह अपनी पार्टी की टिकट धन्ना सेठो और दागी छबि के लोगों को देती रही हैं।

अनुप्रिया ने अपने पत्र मे योगी आदित्यनाथ की सरकार पर जो आरोप लगाएं हैं उनका सीधा सम्वन्ध राजभवन और चयन आयोग से हैं इसलिये उनके पत्र को राजनैतिक ज्यादा मना जा रहा है

वैसे वही गठबंधन मे रहते हुए अपनी ही सरकार के खिलाफ सार्वजानिक तौर पर आरोप लगाना गठबंधन धर्म के खिलाफ है वह भी उस गठबंधन का जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैँ

यह अटल – अडवाणी जी के दौर का न तो राजनीति है और न गठबंधन।

यह गठबंधन उसी तरह से चल रहा हैँ जैसे दो गुटों मे विवाद के बाद निपटारे मे एक गुट कहता हैँ “पंचो की राय सर माथे पर : लेकिन खुटा वही रहेगा जहा हमने गाड़ा हैं“।

अब देखना हैँ मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ अनुप्रिया के इस पत्र पर किस तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैँ.

The post एनडीए में शामिल अपना दल ने उत्तर प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप appeared first on Samvaad India.

इंडी गठबंधन षडयंत्रकारियों का समूह, कर रहा है सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार- डा दिनेश शर्मा
दिल्ली /लखनऊ। राज्यसभा सांसद व यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने इंडी गठबंधन को षडयंकारियों का समूह बताते हुए कहा कि सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करना इनका एकमात्र उद्देश्य है। वे येन केन प्रकारेण सत्ता पर काबिज होने का सपना देखते रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए सहमति नहीं बनने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार बताते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से रक्षा मंत्री ने सहमति बनाकर लोकतंत्रिक परम्पराओं को बनाए रखने का प्रयास किया था पर विपक्ष की मंशा ठीक नहीं थी इसलिए उसने प्रत्याशी उतारा दिया है। अब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

पत्रकारों से बात करते हुए डा शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी मैजिक ने देश भर में काम किया है। यह सही है कि कुछ सीटों का नुकसान हुआ है पर इसके बावजूद चार राज्यों सहित देश में एनडीए की सरकार बनी है। अरुणाचल,सिक्कम, उडीसा और आन्ध्र में जिस प्रकार से एनडीए की सरकार बनी है उससे यह साफ हो गया है कि भाजपा पूरे देश की पार्टी बन चुकी है। भाजपा को काडर आधारित दल बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है।

सांसद ने कहा कि कांग्रेस बैसाखी वाली पार्टी है जिसका अपना कोई अस्तित्व नहीं है और दूसरे दलों पर आश्रित होकर राजनीति कर रही है। चुनाव में 100 का आंकडा पार नहीं करने वाली कांग्रेस जीत का जश्र मना रही है। हाल यह है कि विपक्ष के सभी दल ने मिलकर जितनी सीट जीती है भाजपा ने अकेले उससे कही अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है। विपक्ष आज भी जनता के बीच में भ्रम फैला रहा है।

उन्होंने नोएडा भाजपा कार्यालय सभागार में एकत्रित जन समूह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि आज 25 जून है जिसे देश के लोकतंत्र के इतिहास में काला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन देश में आपातकाल लगा था और जनता को कांग्रेस की तत्कालीन सरकार का लोकतंत्र एवं संविधान विरोधी सबसे भयानक चेहरा देखने को मिला था । तब देश की जनता ने कांग्रेस सरकार का जनता पर अत्याचार का तांडव देखा था। आज संविधान को बदलने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाने के एक दिन बाद अपने मंत्रिमंडल को उस निर्णय की सूचना दी थी। ऐसा करके उन्होंने संविधान की धज्जियां उडा दी थी। देश के राष्ट्रपति पर दबाव डालकर एक दिन बाद इस निर्णय पर हस्ताक्षर कराए गए थे।आपातकाल लगाकर डेढ लाख लोगों को जेल में डाला गया था। मीडिया पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। कांग्रेस की सरकारों ने 50 से अधिक बार संविधान को बदला है । 92 बार संवैधानिक तरीके से चीन की सरकारों को बर्खास्त किया है।

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के परिणाम पर उन्होंने कहा कि इस बार भी भाजपा को सपा से आठ प्रतिशत मत अधिक मिला है पर सीट कम रह गईं। ये परिणाम बेहतर हो सकते थे। पार्टी कमियों की समीक्षा कर रही है। आपातकाल विरोधी दिवस के अवसर पर नोएडा भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद श्री महेश शर्मा पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

The post इंडी गठबंधन षडयंत्रकारियों का समूह, कर रहा है सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार- डा दिनेश शर्मा appeared first on Samvaad India.

न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि भारत के ग्लोबल ब्रांडिंग का माध्यम बनेगा प्रयागराज महाकुंभ: मुख्यमंत्री
लखनऊ 25 जून। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी प्रयागराज महाकुंभ को स्वच्छता, सुविधा और सुरक्षा का मानक आयोजन बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है महाकुंभ-2025 पूरे विश्व को सनातन भारतीय संस्कृति से साक्षात्कार कराने का सुअवसर है। यह न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि भारत के ग्लोबल ब्रांडिंग का माध्यम बनेगा। हमें इसके सफल आयोजन के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देना होगा। महाकुंभ के प्रबंधन से जुड़े विभिन्न विभागों के साथ मुख्यमंत्री ने सोमवार को बैठक कर अब तक हुई तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख सचिव नगर विकास तथा कुंभ मेलाधिकारी और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने अब तक की तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश दिए गए मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 वर्षों के अंतराल पर आगामी वर्ष 2025 में प्रयागराज में त्रिवेणी तट पर महाकुंभ का पावन अवसर आने वाला है। मानवता की इस अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर का अनुभव करने को पूरी दुनिया उत्सुक है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में हम सबने वर्ष 2019 में कुंभ का सफल आयोजन कर एक मानक स्थापित किया है। इस बार लोगों की अपेक्षाएं हमसे और अधिक हैं। आम जन की आस्था, अपेक्षा और आकांक्षा का ध्यान रखते हुए महाकुंभ की गरिमा और महत्ता के अनुरूप आयोजन होना चाहिए। एक बार पुनः हमें बेहतर टीमवर्क के साथ कार्य करके दिखाना होगा।

13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक महाकुंभ मेला प्रस्तावित है। संतगणों, स्नानार्थियों, कल्पवासियों, श्रद्धालुओं, पर्यटकों आदि की सुविधा के दृष्टिगत वर्ष 2019 के सापेक्ष महाकुंभ 2025 विशाल परिसर में आयोजित होगा। पिछली बार जहां 3200 हेक्टेयर में मेला फैला था, इस बार 4000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में इसका विस्तार किया जा रहा है। ऐसे में पार्किंग, पांटून पुल की संख्या, घाटों की संख्या, स्ट्रीट लाइट, शौचालय आदि की संख्या को आवश्यकतानुसार और अधिक बढ़ाया जाना चाहिए।

13 जनवरी 2025 से 26 फरवरी 2025 तक के 45 दिवसों के भीतर पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि प्रमुख स्नान तिथियां होंगी। महाकुंभ में दैनिक श्रद्धालुओं/पर्यटकों के अतिरिक्त कल्पवासियों की उपस्थिति भी होगी। उनकी सुरक्षा, सुविधा और आवश्यकताओं के अनुरूप यथोचित व्यवस्था की जाए।

कुशल प्रबंधन में ट्रैफिक और पार्किंग महत्वपूर्ण विषय है। मेलाक्षेत्र और प्रयागराज नगर में इन दोनों पर बेहतर कार्ययोजना बनाएं। प्रयास हो कि मेलाक्षेत्र में कोई भी पार्किंग संगम से 05 किमी से अधिक दूर न हो।

प्रयागराज में 07 रिवर फ्रंट रोड, 14 आरओबी और 07 पुराने घाटों के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। 06 लेन सेतु का निर्माण भी जारी है। यह सभी कार्य प्रत्येक दशा में अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाए। जिन विभागों द्वारा कार्य किया जा रहा है, वह इसकी लगातार मॉनीटरिंग करें, गुणवत्ता की परख करें और समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा कराएं।

प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान सतत जारी रखें। सड़कों का चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण का कार्य समय से पूरा कराया जाए। रोड साइड फ़साड डेवलपमेंट का कार्य सितम्बर तक पूरा करा लिया जाए।

महाकुंभ का पुण्यलाभ प्राप्त करने आ रहे श्रद्धालुओं और देश-दुनिया के पर्यटकों की सुविधा के लिए मेलाक्षेत्र तक सुगमतापूर्वक आवागमन के लिए रोड, रेल और एयर की बेहतरीन कनेक्टिविटी होनी आवश्यक है। परिवहन विभाग द्वारा 7000 से अधिक बसों की व्यवस्था कराई जाए। नगर विकास विभाग द्वारा अधिकाधिक ईवी शटल बसों की उपलब्धता कराई जाए। एयरपोर्ट के नवीन टर्मिनल का निर्माण कार्य अक्टूबर तक पूरा करा लें। व्यवस्था ऐसी हो जिससे एयरपोर्ट से मेलाक्षेत्र तक पहुंचने में 30 से 40 मिनट से अधिक समय न लगे।

महाकुंभ भारत की प्राचीन संस्कृति का परिचायक है। इसकी गरिमा के अनुरूप पूरे नगर को सजाया जाना चाहिए। कुंभ से जुड़े कथानक, सनातन संस्कृति के प्रतीकों आदि को चित्रित किया जाए। चौराहों पर कुंभ के लोगो लगाए जाने चाहिए। थीम आधारित द्वार, स्तम्भ, लाइटिंग के प्रयास होने चाहिए।

प्रयागराज कुंभ 2019 की स्वच्छता ने हर आगंतुक को प्रभावित किया था। इस बार हमें ऐसे प्रयास करने की आवश्यकता है। महाकुंभ 2025 प्रतिबंधित पॉलिथीन मुक्त हो, इसके लिए संकल्पित होकर जनसहयोग के साथ कार्य करना होगा। प्रयागराज का हर एक वार्ड-हर एक मोहल्ला स्वच्छ हो, इसके लिए मोहल्ला स्वच्छता समिति गठित करायें। अभी से प्रयास प्रारंभ कर दें। जनजागृति बढ़ाएं। मेला क्षेत्र सहित पूरा प्रयागराज स्वच्छता का मॉडल बनकर प्रतिष्ठित हो, इसके लिए हर किसी को योगदान करना होगा। प्रयागराज नगर को जोड़ने वाली मुख्य सड़कों पर ट्री गार्ड सहित पौधे लगाए जाएं। ग्रीन प्रयागराज-ग्रीन महाकुंभ का लक्ष्य लेकर कार्य किया जाना चाहिए।

महाकुंभ में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के संभावित आगमन के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में 1,50,000 शौचालयों की व्यवस्था की जानी चाहिए। इनकी नियमित सफाई हो, इसके लिए 10 हजार से अधिक कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। कर्मचारियों के मानदेय का समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित होना चाहिए। मेला क्षेत्र की स्वच्छता के लिए पर्याप्त कर्मचारी तैनात होने चाहिए।

प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि बिजनौर से बलिया तक के पूरे प्रवाह क्षेत्र में गंगा जी में कहीं भी गंदगी न हो। एक भी नाला/सीवेज गंगा जी में न गिरे। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ-साथ सभी संबंधित जिले में गंगा स्वच्छ समिति एक्टिव करें। गांवों से कूड़ा नदी में न डाला जाए। ड्रेनेज गंगा जी में न गिरें। मृत जानवरों का जल प्रवाह न किया जाए।

अक्षयवट, सरस्वती कूप, पातालपुरी कॉरीडोर का कार्य तेजी से पूरा कराया जाए। सेना से अपेक्षित सहयोग प्राप्त हो रहा है। उनसे सतत समन्वय बनाये रखें। नागवासुकि मंदिर, श्रृंगवेरपुर धाम, मनकामेश्वर मंदिर, द्वादशमाधव मंदिर और अलोपशंकरी मन्दिर में पर्यटन विभाग द्वारा जारी कार्य समय से पूरे कर लिए जाएं

श्रद्धालुओं और पर्यटकों की।सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उनके प्रवास के लिए उचित व्यवस्था होनी चाहिए। सांस्कृतिक आयोजनों के लिए अच्छे पंडाल तैयार करायें। विशिष्ट और अतिविशिष्ट अतिथियों के प्रवास के लिए भी शिविर तैयार किये जाने चाहिए। महाकुंभ में आने वाले हर श्रद्धालु/पर्यटक के साथ पुलिसकर्मियों के व्यवहार मधुर और मर्यादित हो। लोगों का सहयोग करें। फोर्स की तैनाती से पहले उनकी काउंसिलिंग की जानी चाहिये। पुलिस को 24×7 एक्टिव रहना होगा। मेले के दौरान भीड़ प्रबंधन एक महत्वपूर्ण विषय है। इसकी बेहतर कार्ययोजना तैयार करें। AI आधारित भीड़ की निगरानी, भीड़ घनत्व का विश्लेषण, घटना की रिपोर्टिंग, कॉल सेंटर, खोया पाया केंद्र, फ़ायरसेफ्टी, सीसीटीवी कैमरे, जल पुलिस की तैनाती आदि की समुचित व्यवस्था की जाए। जहां अतिरिक मैनपॉवर की आवश्यकता हो, प्रबंधन करें। सुरक्षा के सभी मानकों पर पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए रेलवे सबसे सहज साधन होगा। सबसे ज्यादा लोग इसी माध्यम से आएंगे। ऐसे में रेलवे के साथ समन्वय बनाएँ। राज्यवार ट्रेनों के लिए स्टेशन/प्लेटफार्म पहले से नियत होंगे तो सुविधा होगी। इसका प्रचार-प्रसार भी किया जाना चाहिए। महाकुंभ आयोजन में किसी भी विभाग को कोई असुविधा आ रही हो तो तत्काल मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

The post न केवल उत्तर प्रदेश, बल्कि भारत के ग्लोबल ब्रांडिंग का माध्यम बनेगा प्रयागराज महाकुंभ: मुख्यमंत्री appeared first on Samvaad India.