MYogiAdityanath Archives - Samvaad India

मां सरयू की भव्य आरती में शामिल हुईं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
अयोध्या, 8 अक्टूबर। अयोध्या के पवित्र सरयू तट पर सोमवार की संध्या एक अद्भुत और आध्यात्मिक दृश्य की साक्षी बनी, जब केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने श्रद्धा और विनम्रता के साथ मां सरयू की भव्य आरती में भाग लिया। सूर्यास्त की बेला में जब सरयू घाट दीपों की सुनहरी रोशनी से जगमगाने लगा, हवा में घुंघरू और शंख की पवित्र ध्वनियां गूंज उठीं, तब पूरा वातावरण भक्ति और शांति के रंग में रंग गया।

आरती शुरू होने से पहले घाट पर हजारों श्रद्धालु एकत्र हुए थे। हर ओर से “जय मां सरयू” और “हर हर महादेव” के जयघोष की गूंज सुनाई दे रही थी। इसी भावनात्मक माहौल में निर्मला सीतारमण अपने माता-पिता के साथ घाट पर पहुंचीं। पारंपरिक पोशाक में सादगी भरे अंदाज में उपस्थित हुईं सीतारमण ने मां सरयू के चरणों में प्रणाम किया और फिर आरती की थाली हाथ में लेकर दीप प्रज्ज्वलित किया।

जैसे ही आरती का आरंभ हुआ, घाट की सीढ़ियों पर रखे हजारों दीपों ने सरयू के जल पर प्रतिबिंब बनाते हुए एक स्वर्गिक दृश्य रच दिया। निर्मला सीतारमण ने श्रद्धापूर्वक दीपों का संचालन किया और मां सरयू के चरणों में दीप प्रवाहित किए। इस क्षण में उनका चेहरा भक्ति और भावनाओं से दैदीप्यमान हो उठा। उपस्थित लोगों ने भी उनके साथ मिलकर भजन और मंत्रोच्चार किया, जिससे पूरा सरयू तट एक दिव्य ऊर्जा से भर गया।

आरती के उपरांत वित्त मंत्री ने उपस्थित जनसमूह से संवाद करते हुए कहा कि “अयोध्या केवल एक नगर नहीं, यह भारत की आत्मा और आस्था का केंद्र है। यहां की हर धूल कण-कण में मर्यादा, संस्कृति और धर्म का संदेश समाहित है।” उन्होंने कहा कि सरयू तट की आरती आत्मिक शांति और राष्ट्र की एकता का प्रतीक है।

निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा कि अयोध्या आज केवल धार्मिक स्थल के रूप में नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना और अध्यात्मिक जागरण के प्रतीक के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्होंने भक्ति, विनम्रता और देश की आध्यात्मिक शक्ति को साक्षात अनुभव किया।

आरती में उपस्थित श्रद्धालुओं ने वित्त मंत्री का स्वागत करतल ध्वनि से किया। कई लोगों ने कहा कि उनके जैसे उच्च पदस्थ व्यक्ति को इस तरह सादगी और भक्ति भाव में आरती करते देखना अपने आप में प्रेरणादायक है। सरयू तट पर बच्चों से लेकर वृद्धों तक, हर किसी के चेहरे पर प्रसन्नता और भक्ति का भाव झलक रहा था।

कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई थी। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने आरती स्थल पर सभी व्यवस्थाओं को संभाला। पूरी शाम घाट दीपों की झिलमिलाहट और मंत्रों की गूंज से अनुपम दृश्य बन गया, जिसे देखने वाले हर व्यक्ति के मन में अयोध्या की दिव्यता बस गई।

आरती संपन्न होने के बाद निर्मला सीतारमण ने मां सरयू के तट पर कुछ देर मौन साधना भी की। उन्होंने अपने माता-पिता के साथ दीप प्रवाहित कर परिवार और देश की समृद्धि की कामना की।

इस अवसर ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि अयोध्या केवल भगवान श्रीराम की नगरी नहीं, बल्कि राष्ट्र की आध्यात्मिक धरोहर है। और जब देश की वित्त मंत्री जैसे शीर्ष नेता श्रद्धा के साथ इस परंपरा में सहभागी बनते हैं, तो यह भावनात्मक और सांस्कृतिक रूप से पूरे देश के लिए प्रेरणादायक बन जाता है।

सरयू आरती का यह क्षण केवल अयोध्या के लिए नहीं, बल्कि पूरे भारत के लिए आस्था, सादगी और आध्यात्मिक एकता का प्रतीक बन गया।

The post मां सरयू की भव्य आरती में शामिल हुईं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण appeared first on Samvaad India.

महान संतों के नाम पर जाने जाएंगे श्रीराममंदिर के चारो द्वार : योगी आदित्यनाथ
रामेश्वरम से लेकर अयोध्या तक श्रीराम की भक्ति ने देश को जोड़ा, हर भारतवासी को अपने पूज्य संतों के प्रति कृतज्ञ होना चाहिए : सीएम योगी

अयोध्या, 08 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अयोध्या के पवित्र बृहस्पति कुंड पर दक्षिण भारत के तीन महान संगीत संतों श्री त्यागराज स्वामीगल, श्री पुरंदरदास और श्री अरुणाचल कवि की भव्य प्रतिमाओं का अनावरण किया। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में संतों की भक्ति परंपरा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ अभियान का सशक्त संदेश गूंजता रहा।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि राममंदिर के चार प्रमुख द्वार अब भारत के चार महान संतों के नाम पर समर्पित होंगे, दक्षिण दिशा का द्वार जगद्गुरु शंकराचार्य जी, दक्षिण-पूर्व द्वार (गेट नंबर तीन) जगद्गुरु माधवाचार्य जी, उत्तर दिशा का द्वार जगद्गुरु रामानुजाचार्य जी और सुग्रीव किला मार्ग से प्रवेश द्वार जगद्गुरु रामानंदाचार्य जी के नाम पर जाना जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह अवसर न केवल उत्तर और दक्षिण भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय एकता और समरसता की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम भी है। उन्होंने कहा कि इन तीन पूज्य संतों ने 15वीं से 18वीं सदी के बीच श्रीराम भक्ति में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया और आज उनकी प्रतिमाएं उनके आराध्य श्रीरामचरणों में स्थापित होना पूरे भारत के लिए गौरव की बात है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि यह स्थल देवगुरु बृहस्पति जी का पवित्र कुंड है और यहां आने वाले कोटि-कोटि श्रद्धालु अब हर वर्ष इन संतों के दर्शन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि त्यागराज महास्वामी को कर्नाटक संगीत की त्रिमूर्ति के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने तेलुगु भाषा में हजारों भक्ति गीतों के माध्यम से भगवान श्रीराम की आराधना को जन-जन तक पहुंचाया।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि श्री पुरंदरदास महास्वामी को 1434 से 1564 तक कर्नाटक संगीत का जनक कहा जाता है। उन्होंने व्यापारी जीवन त्यागकर हरिदास सम्प्रदाय के प्रमुख संत के रूप में कन्नड़ भाषा में लगभग साढ़े चार लाख से अधिक भक्ति गीतों की रचना की। वहीं, श्री अरुणाचल कवि महास्वामी ने ‘रामनाटकम्’ जैसे तमिल काव्य के माध्यम से श्रीराम के आदर्शों का प्रसार किया।

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में पहले ही जगद्गुरु रामानुजाचार्य की प्रतिमा और लता मंगेशकर चौक की स्थापना की जा चुकी है। अब यह कार्यक्रम उत्तर और दक्षिण भारत को जोड़ने वाली नई कड़ी बन गया है। उन्होंने स्मरण कराया कि रामजन्मभूमि आंदोलन के समय दक्षिण भारत से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे थे और नारा लगाते थे “राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे।”

सीएम योगी ने अपने भाषण में कहा कि काशी और तमिलनाडु के बीच सांस्कृतिक पुल का निर्माण प्रधानमंत्री मोदी ने “काशी तमिल संगमम” के माध्यम से किया। संस्कृत और तमिल दोनों भाषाओं की समृद्ध धरोहर को जोड़ना भारत की आत्मा को एक सूत्र में पिरोने जैसा कार्य है।

कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की भी सराहना करते हुए योगी ने कहा कि उन्होंने शारदीय नवरात्रि की प्रथम तिथि से देशभर में “नेक्स्ट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म” लागू कर 140 करोड़ नागरिकों को राहत दी है, जिससे बाजार में नया उत्साह और मजबूती आई है।

इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, जयवीर सिंह, रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र, श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायकगण वेद प्रकाश गुप्ता, डॉ अमित सिंह चौहान, चंद्र भानु पासवान, रामचंद्र यादव, अभय सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश राज्यों से बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

The post महान संतों के नाम पर जाने जाएंगे श्रीराममंदिर के चारो द्वार : योगी आदित्यनाथ appeared first on Samvaad India.

सीएम योगी के नेतृत्व में बने रिकॉर्ड 39 कल्याण मंडपम
लखनऊ/ गोरखपुर 24 अगस्त उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को राहत देने वाली पहल ‘कल्याण मंडपम्’ तेजी से आकार ले रही है। “मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना” के तहत अब तक प्रदेशभर में 66 परियोजनाओं को 260 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इनमें से 39 कल्याण मंडपम् पूरे होकर जनता को समर्पित किए जा चुके हैं, जबकि शेष 27 का निर्माण अंतिम चरण में है।

शनिवार को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी ने मानबेला और राप्तीनगर विस्तार योजना में बने दो कल्याण मंडपम् का लोकार्पण किया। इन दोनों भवनों का निर्माण मुख्यमंत्री की विधायक निधि से हुआ है। समारोह के दौरान सीएम ने कहा कि यह प्रयास उन परिवारों के लिए है जो महंगे बैंक्वेट हॉल और होटल अफोर्ड नहीं कर सकते।

कल्याण मंडपम् में विवाह एवं सामाजिक आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। विशाल हॉल, अतिथि कक्ष, चेंजिंग रूम, किचन और शौचालय जैसी सभी व्यवस्थाएँ यहाँ मौजूद होंगी। इन मंडपम् का उपयोग बेहद किफायती दर पर होगा—जहाँ पहले परिवारों को 50 हजार से 1 लाख रुपये तक खर्च करने पड़ते थे, वहीं अब केवल 11 हजार रुपये शुल्क पर सभी सुविधाएँ मिलेंगी।

संपूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए सरकार ने विशेष पोर्टल तैयार किया है। ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर बुकिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही, स्थानीय निकायों को इन भवनों की देखरेख और संचालन की जिम्मेदारी दी गई है ताकि सुविधाएँ लगातार अपडेट होती रहें।

प्रदेश के कई जिलों में यह पहल ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लिए नई उम्मीद साबित हो रही है। अलीगढ़, अंबेडकरनगर, अयोध्या, गोरखपुर, लखनऊ, प्रतापगढ़, सोनभद्र और सुल्तानपुर जैसे जिलों में मंडपम् तैयार हो चुके हैं। वहीं आगरा, बहराइच, बलिया, बाराबंकी, जौनपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत दर्जनों जगहों पर निर्माण कार्य प्रगति पर है। योगी सरकार का लक्ष्य है कि हर नगर क्षेत्र में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार भी बिना आर्थिक बोझ के धूमधाम से अपने मांगलिक कार्य सम्पन्न कर सकें।

The post सीएम योगी के नेतृत्व में बने रिकॉर्ड 39 कल्याण मंडपम appeared first on Samvaad India.

उत्तर प्रदेश वही है, लेकिन बीते 8 सालों में परसेप्शन पूरी तरह से बदल गया- सीएम योगी
लखनऊ, 24 मार्च। सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकभवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में अपनी सरकार के विकास कार्यों का विस्तृत खाका प्रस्तुत किया। इस दौरान 8 वर्षों में यूपी में सरकार के कामकाज पर “एक झलक” रिपोर्ट कार्ड डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई और पुस्तिका का विमोचन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और 25 करोड़ प्रदेशवासियों के समवेत प्रयास से आज यह उत्तर प्रदेश, भारत के ‘श्रम शक्ति पुंज से अर्थ शक्ति पुंज’ बनने की ओर अग्रसर है। उत्तर प्रदेश वही है, लेकिन बीते 8 वर्षों परसेप्शन पूरी तरह से बदल चुका है। सुरक्षा, सुशासन, समृद्धि और सनातन संस्कृति के क्षेत्र में जो पहचान बनी है उसका एहसास उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरा भारत कर रहा है। उन्होंने कहा कि 8 वर्ष पहले बीमारू राज्य की पहचान रखने वाला उत्तर प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन और उनके विजनरी नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने 25 करोड़ प्रदेशवासियों को 8 वर्ष की इस शानदार यात्रा के लिए बधाई दी और कहा कि डबल इंजन सरकार ने हर क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन किया है। सीएम योगी ने कहा कि आगामी 25, 26 और 27 मार्च को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर तीन दिवसीय ‘विकास उत्सव’ आयोजित होगा, जिसमें अन्नदाता किसानों, युवाओं, मातृशक्ति, हस्तशिल्पियों और उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। यहां केंद्र सरकार के 10 व प्रदेश के 8 वर्षों की विकास यात्रा को जनता के समक्ष रखा जाएगा।

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। यूपी नंबर दो की अर्थव्यवस्था है और जल्द नंबर एक बनेगा। उन्होंने पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और मंत्रिमंडल के सहयोगियों और एनडीए के सभी घटक दलों का आभार जताया। सीएम योगी ने कहा कि यह 8 वर्ष की शानदार यात्रा टीम भावना, स्केल, स्किल और स्पीड का परिणाम है।

8 वर्ष पहले पहचान की संकट से जूझ रहा था उत्तर प्रदेश- सीएम योगी सीएम योगी ने 2017 से पहले की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि 8 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश की पहचान संकट में थी। किसान आत्महत्या कर रहे थे, युवा अपनी पहचान के मोहताज थे, बेटियां और व्यापारी असुरक्षित थे। दंगों और अराजकता ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया था। उन्होंने कहा कि उस समय उत्तर प्रदेश को बीमारू राज्य माना जाता था और इसे देश के विकास में बाधक समझा जाता था। लेकिन 8 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने इस परसेप्शन को पूरी तरह बदल दिया। आज उत्तर प्रदेश देश के विकास का ब्रेकथ्रू बनकर हर सेक्टर में आगे बढ़ रहा है।

इन आठ वर्षों में प्रदेश की कृषि क्षेत्र में आई क्रांति, अन्नदाता की आय हुई दोगुनी- मुख्मयंत्री सीएम योगी ने प्रदेश के कृषि क्षेत्र में हुए बदलावों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश प्राचीन काल से कृषि प्रधान रहा है। यहां उर्वर भूमि और जल संसाधन प्रचुर मात्रा में हैं। लेकिन 2017 से पहले किसान आत्महत्या कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने इस स्थिति को बदला। 2017 में पहली कैबिनेट में ही 36,000 करोड़ रुपये की लागत से लघु और सीमांत किसानों की कर्ज माफी की गई। इसके परिणामस्वरूप 2016-17 में 557 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न उत्पादन करने वाला उत्तर प्रदेश 2023-24 में 668 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न उत्पादन तक पहुंच गया, जो 20% की वृद्धि दर्शाता है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 2.61 करोड़ से अधिक किसानों को 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि डीबीटी के जरिए दी गई। उन्होंने बताया कि 40 वर्षों से लंबित अर्जुन सहायक, बाणसागर और सरयू नहर जैसी परियोजनाओं को पूरा कर 23,000 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि को सिंचाई सुविधा दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र, नया ऋषि विश्वविद्यालय और टेक्नोलॉजी के उपयोग से धान, गेहूं, दलहन और श्री अन्न में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर पहुंच गया।

गन्ना किसानों के लिए किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2008-09 से 2017 तक गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रुपये बकाया था। हमारी सरकार ने एक भी चीनी मिल बंद नहीं होने दी। तीन नई चीनी मिलें स्थापित कीं, छह का पुनः संचालन किया और 38 का विस्तार किया। उन्होंने कहा कि 2017 से अब तक 2.80 लाख करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया गया, जो पिछली सरकारों के 22 वर्षों के भुगतान से 60,000 करोड़ रुपये अधिक है। एथेनॉल उत्पादन 42 करोड़ लीटर से बढ़कर 177 करोड़ लीटर तक पहुंच गया।

आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है- योगी सीएम योगी ने कानून-व्यवस्था में सुधार को सबसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि 2017 से कि पहले हर तीसरे दिन दंगे होते थे। बेटियां और व्यापारी असुरक्षित थे। लेकिन आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ का उदाहरण देते हुए कहा कि 45 दिनों के इस आयोजन में कोई छेड़छाड़, लूटपाट या अपहरण की घटना नहीं हुई। सीएम योगी ने बताया कि 2017 में 1.5 लाख पुलिस पद खाली थे। डबल इंजन सरकार ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के जरिए 1,56,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती की और हाल ही में 60,200 नई भर्तियां की गईं। उन्होंने कहा कि 10 जनपदों में पुलिस लाइन नहीं थी। हमने सभी जगह पुलिस लाइन बनाईं। ट्रेनिंग क्षमता 6,000 से बढ़ाकर 60,244 कर दी गई। उन्होंने कहा कि पीएसी की 54 कंपनियां पिछली सरकारों ने खत्म कर दी थीं, जिन्हें बहाल किया गया। तीन महिला बटालियन और पांच नई पीएसी बटालियन गठित की गईं। साइबर थानों और हेल्प डेस्क की स्थापना की गई। पीआरबी 112 का रिस्पांस टाइम 25 मिनट 42 सेकंड से घटकर 7 मिनट 24 सेकंड हो गया। 11 लाख से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाकर सेफ सिटी की परिकल्पना को साकार किया गया।

नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन संपूर्ण समाज के स्वावलंबन का आधार- सीएम योगी सीएम योगी ने कहा कि नारी की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन संपूर्ण समाज के स्वावलंबन का आधार है। उन्होंने कहा कि 1947 से 2017 तक पुलिस बल में केवल 10,000 महिला पुलिसकर्मी थीं। लेकिन हाल की भर्ती में 12,000 और अब तक 25,000 से अधिक महिलाओं को पुलिस बल में शामिल किया गया। महिला वर्कफोर्स 14% से बढ़कर 35% से अधिक हो गई। मातृ वंदना योजना से 60 लाख माताएं लाभान्वित हुईं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत 22.11 लाख बेटियों को जन्म से स्नातक तक 25,000 रुपये की सहायता दी गई। सीएम योगी ने कहा कि 57,000 ग्राम पंचायतों में बीसी सखी बैंकिंग सुविधा दे रही हैं। एक करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर स्वावलंबी बनी हैं। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह योजना में 4.76 लाख विवाह संपन्न हुए, और अब इसकी राशि 51,000 से बढ़ाकर 1,00,000 रुपये करने की घोषणा की गई। स्वामित्व योजना में एक करोड़ महिलाओं को मालिकाना हक दिया गया। कामकाजी महिलाओं के लिए अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर छह शहरों में हॉस्टल बनाए जा रहे हैं।

बीते आठ वर्षों में बेरोजगारी दर 19% से 3% पर- योगी सीएम योगी ने युवाओं के लिए किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि 2016-17 में बेरोजगारी दर 19% थी, जो आज घटकर 3% रह गई है। उन्होंने कहा कि बीते आठ वर्षों में 8 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गईं। एमएसएमई सेक्टर में 2 करोड़ से अधिक युवा स्वरोजगार से जुड़े। 50 लाख युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देकर डिजिटल सक्षम बनाया गया। 96 लाख एमएसएमई यूनिट्स के साथ उत्तर प्रदेश इस क्षेत्र में अग्रणी है। सीएम योगी ने कहा कि वन जिला वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना ने परंपरागत उद्यमिता को बढ़ावा दिया। निर्यात 86,000 करोड़ से बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी स्कीम का जिक्र करते हुए कहा कि 31 मार्च तक 1 लाख नए युवा उद्यमी बनाने का लक्ष्य है, जिसमें 5 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त और गारंटी मुक्त लोन दिया जा रहा है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत हस्तशिल्पियों को स्किल डेवलपमेंट और टूलकिट्स दी गईं।

पहले नकल को जन्मसिद्ध अधिकार माना जाता था, आज हो रही नकल विहीन परीक्षाएं- मुख्यमंत्री सीएम योगी ने शिक्षा क्षेत्र में सुधारों को को पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत करते हुए कहा कि पहले नकल को जन्मसिद्ध अधिकार माना जाता था। आज नकल विहीन परीक्षाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 50 लाख से अधिक बच्चों की बढ़ोतरी हुई। सभी बच्चों को 1,200 रुपये यूनिफॉर्म, बैग, किताबें, जूते और स्वेटर के लिए दिए जा रहे हैं। स्कूलों में टॉयलेट, पेयजल, डिजिटल लाइब्रेरी और फ्लोरिंग की व्यवस्था की गई। माध्यमिक स्कूलों के लिए अलंकार योजना शुरू की गई। छह कमिश्नरियों में नए राज्य विश्वविद्यालय, मेडिकल यूनिवर्सिटी, आयुष विश्वविद्यालय और एक अतिरिक्त एग्रीकल्चर विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। 10 नए विश्वविद्यालय और 21 निजी विश्वविद्यालय स्थापित किए गए। प्रत्येक जनपद में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग शुरू की गई। अनुसूचित जाति, जनजाति और ओबीसी छात्रों को 100% स्कॉलरशिप दी जा रही है।

बीते आठ वर्षों में 6 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा के ऊपर पहुंचे- मुख्यमंत्री सीएम योगी ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में 6 करोड़ से अधिक गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाया गया। उन्होंने बताया कि 15 करोड़ लोग पिछले 5 वर्षों से मुफ्त राशन प्राप्त कर रहे हैं। 1.86 करोड़ उज्ज्वला कनेक्शन दिए गए। होली और दीपावली पर मुफ्त सिलेंडर दिए जा रहे हैं। 9 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड दिए गए। 56 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराए गए। सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले 55 लाख निराश्रित महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगों को पेंशन मिलती थी। आज यह संख्या 1.06 करोड़ हो गई है। पेंशन राशि 300 से बढ़ाकर 1,000 रुपये कर दी गई। उन्होंने बताया कि 2024-25 में 9.08 करोड़ लोगों को 1.10 लाख करोड़ रुपये डीबीटी के जरिए दिए गए, जिससे 10,000 करोड़ रुपये की बचत हुई। नए वित्तीय वर्ष में जीरो पॉवर्टी का लक्ष्य हासिल करने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है।

आज यूपी एक्सप्रेसवे का पर्याय बन गया है- योगी आदित्यनाथ सीएम योगी ने इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में हुई प्रगति को पत्रकारों के समक्ष रखते हुए कहा कि पहले कहा जाता था कि जहां गड्ढे शुरू हो जाएं, समझो उत्तर प्रदेश आ गया। आज यूपी एक्सप्रेसवे का पर्याय बन गया है। उन्होंने कहा कि यूपी में एक्प्रेसवे की प्रगति आप इंटरनेट पर सर्च कर सकते हैं, जवाब मिल जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि आज 6 एक्सप्रेसवे संचालित हैं और 11 पर काम चल रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे बनने के बाद देश के 55% एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश में होंगे। सबसे बड़ा रेल नेटवर्क उत्तर प्रदेश के पास है। सीएम योगी ने कहा कि सर्वाधिक मेट्रो संचालन यूपी में हो रहा है। देश की पहली रैपिड रेल दिल्ली-मेरठ के बीच और पहला वॉटरवे हल्दिया-वाराणसी के बीच शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि वाराणसी से प्रयागराज और बलिया से अयोध्या तक वॉटरवे की सुविधा बढ़ाई जा रही है। हर जनपद मुख्यालय फोरलेन से जुड़ा है। 2017 में 2 एयरपोर्ट क्रियाशील थे, आज 16 एयरपोर्ट हैं, जिनमें 4 इंटरनेशनल हैं। जेवर में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जल्द शुरू होगा। सीएम योगी ने कहा कि लैंडलॉक्ड स्टेट से उत्तर प्रदेश मुक्त हो चुका है।

हर जिला मुख्यालय की नगर पालिका को बनाएंगे स्मार्ट सिटी- मुख्यमंत्री सीएम योगी ने नगरीय विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के अंदर नगरीय विकास के क्षेत्र में भी व्यापक परिवर्तन देखने को मिले हैं। 2016-17 में देश के 10 सबसे गंदे शहर यूपी के थे। आज 17 म्युनिसिपल कॉरपोरेशन स्मार्ट सिटी बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस बार के बजट में हर जिला मुख्यालय की नगर पालिका को स्मार्ट सिटी बनाने की योजना है। लखनऊ, वाराणसी और कानपुर को स्टेट डेवलपमेंट रीजन के रूप में विकसित किया जा रहा है। वाराणसी में देश की पहली रोप-वे सेवा जल्द शुरू होगी।

1.65 करोड़ गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए गए- सीएम योगी सीएम योगी ने ऊर्जा क्षेत्र में प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि 1947 से 2017 तक 1,28,494 मजरों तक बिजली पहुंची थी। हमने 8 वर्षों में 1,21,000 मजरों को बिजली दी। उन्होंने कहा कि 2012-17 में 8.44 लाख बिजली कनेक्शन दिए गए, जबकि 2017-24 में 1.65 करोड़ गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे, तहसील मुख्यालयों में 20 घंटे और जिला मुख्यालयों में 24 घंटे बिजली दी जा रही है। सीएम योगी ने कहा कि पावर जेनरेशन में 6,000 मेगावाट से बढ़कर 33,000 मेगावाट की आपूर्ति हो रही है। सौर ऊर्जा में 228 मेगावाट से बढ़कर 2,653 मेगावाट उत्पादन हो रहा है। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के जरिए 4,000 मेगावाट सोलर पावर की स्थापना हो रही है और अगले 5 वर्षों में 22,000 मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य है।

2017 से पहले इज ऑफ डूइंग बिजनेस में यूपी 14वें स्थान पर था। आज टॉप अचीवर स्टेट है- सीएम योगी सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास पर चर्चा करते हुए कहा कि 2017 से पहले इज ऑफ डूइंग बिजनेस में यूपी 14वें स्थान पर था। आज टॉप अचीवर स्टेट है। उन्होंने कहा कि 33 सेक्टोरियल पॉलिसी और सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए 500 से अधिक एनओसी एक प्लेटफॉर्म पर दी जा रही हैं। 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक की निवेश परियोजनाएं जमीनी धरातल पर उतारी गईं। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश निवेशकों के लिए ड्रीम डेस्टिनेशन बन गया है।

बीते आठ वर्षों में सुदृण हुई प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाएं- योगी सीएम योगी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि 1947 से 2017 तक केवल 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे। आज 80 मेडिकल कॉलेज हैं, जिनमें 44 सरकारी हैं। प्रदेश के अंदर इससे पहले नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज की स्थिति क्या थी ताले लटकते थे। ना इंफ्रास्ट्रक्चर था ना फैकल्टी थी, आज प्रदेश के अंदर हर मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग कॉलेज बनाने की कार्यवाही को तेजी के साथ आगे बढ़ने का कार्य हो रहा है। प्रदेश के अंदर हम लोगों ने जो 36 जनपद ऐसे थे जिनमें संचारित रोग में खास तौर पर इंसेफेलाइटिस थे, उत्तर प्रदेश के मासूम तड़प तड़प कर मरते थे आज उसे पर प्रभावी नियंत्रण करने में उत्तर प्रदेश में सफलता प्राप्त की है।मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि इंसेफेलाइटिस पर 85% और जापानी इंसेफेलाइटिस पर 99% नियंत्रण हासिल किया गया। डेंगू मृत्यु दर 95% और मलेरिया 56% कम हुआ। आयुष्मान भारत योजना में यूपी नंबर एक है। एमबीबीएस सीटें 1,990 से बढ़कर 5,250 और पीजी सीटें 741 से बढ़कर 1,871 हो गईं।

कनेक्टिविटी, सुरक्षा और सुविधाओं के विकास ने पर्यटन को बढ़ावा दिया- मुख्यमंत्री सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने टूरिज्म के क्षेत्र में भी एक लंबी चलांग लगाई है। यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों का असर यूपी के पर्यटन क्षेत्र में भी देखने को मिला है। “2017 से पहले 21 करोड़ पर्यटक आते थे, उसमें स्पिरिचुअल भी होता था इको टूरिज्म भी होता था हेरिटेज भी होता था और अन्य तमाम आयोजन के साथ भी जुड़ते थे आज यह संख्या बहुत बड़ी हो चुकी है। 2023 में 67 करोड़ पर्यटक आए। उन्होंने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ में भी 67 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। योगी ने कहा, “आस्था अब अर्थव्यवस्था का सशक्त माध्यम बन गई है। कनेक्टिविटी, सुरक्षा और सुविधाओं के विकास ने पर्यटन को बढ़ावा दिया। सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने काफी बड़े पैमाने पर अवस्थापना सुविधाओं का विकास भी किया है। आज उसका परिणाम हम सभी के सामने है।

पिछले 8 वर्ष में हमने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की- मुख्यमंत्री सीएम योगी ने कहा कि आज प्रदेश में बिना कुछ बोझ डाले जनता जनार्दन पर कोई भी बिना अतिरिक्त टैक्स लगाए बगैर पिछले 8 वर्ष में हमने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है। इसके लिए भ्रष्टाचार पर प्रभावी प्रहार किया, लीकेज को रोकना, सोर्स ऑफ इनकम को बढ़ाकर हमने रेवेन्यू बढ़ाई हैं और परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश देश का एक रेवेन्यू सरप्लस स्टेट है। 2017 में यूपी की अर्थव्यवस्था 12.75 लाख करोड़ रुपये थी, जो आज 27.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गई। प्रति व्यक्ति आय 46,000 से बढ़कर 1,24,000 रुपये हो गई। उन्होंने बताया कि 2000 से 2017 तक 3,300 करोड़ रुपये का एफडीआई आया, जबकि 2017-24 में 14,808 करोड़ रुपये का एफडीआई आया। बैंकिंग व्यवसाय 12.30 लाख करोड़ से बढ़कर 29.66 लाख करोड़ रुपये हो गया। सीडी रेशियो 46% से बढ़कर 61% हो गया। सीएम योगी ने आरबीआई की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग के लिए फंड आकर्षित करने में 16.2 % हिस्सेदारी के साथ उत्तर प्रदेश से देश के अंदर शीर्ष स्थान पर है। मुंबई स्टॉक में 132 कंपनियों ने केवल उत्तर प्रदेश की है, जो जिन्होंने वहां पर पंजीकरण कराया और जिनका मार्केट कैपिटल 368162 करोड रुपए से अधिक का है। वह प्रदेश के अंदर 2017 तक कुछ 13000 फैक्ट्रियां आज इनकी संख्या इन 8 वर्ष इनकी संख्या बढ़कर के 26900 से अधिक है। यह संख्या बताती है कि उत्तर प्रदेश एक अच्छी दिशा में आगे बढ़ा है

केन्द्र की इन योजनाओं में टॉप पर है उत्तर प्रदेश सीएम योगी ने कहा कि खाद्यान्न, गन्ना, आलू, इथेनॉल उत्पादन, इज ऑफ डूइंग बिजनेस, प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग, आयकर रिटर्न, जेम पोर्टल खरीद, कौशल विकास, एमएसएमई, पीएम आवास, उज्ज्वला, स्वामित्व, जन धन, सुरक्षा बीमा और जीवन ज्योति बीमा योजना में यूपी नंबर एक है। उन्होंने कहा कि यह टीम भावना और ईमानदार प्रतिबद्धता का परिणाम है।

The post उत्तर प्रदेश वही है, लेकिन बीते 8 सालों में परसेप्शन पूरी तरह से बदल गया- सीएम योगी appeared first on Samvaad India.

हेमवती नंदन बहुगुणा: संघर्षों से निखरी शख्सियत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि
योजना भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सीएम योगी ने किया स्मरण, कहा- लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अगाध निष्ठा सदैव प्रेरणादायक

लखनऊ, 17 मार्च: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर लखनऊ के योजना भवन में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी सहित कई वरिष्ठ नेता, मंत्रीगण, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। सभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने बहुगुणा जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा ने अपने संघर्षमय जीवन में न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि संपूर्ण देश की राजनीति को एक नई दिशा दी। वे सार्वजनिक जीवन में शुचिता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति दृढ़ संकल्पित थे। उनका जीवन हमें बताता है कि किस प्रकार कठिन परिस्थितियों में भी संकल्प और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ा जा सकता है।

संघर्ष से सजी राजनीतिक यात्रा, जनता की भलाई रही प्राथमिकता

हेमवती नंदन बहुगुणा का पूरा जीवन संघर्षों और जनसेवा की मिसाल रहा। एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन में भाग लिया, तो वहीं एक राजनेता के रूप में उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता को प्राथमिकता दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बहुगुणा जी का लंबा राजनीतिक जीवन हमें बताता है कि किस प्रकार जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर राजनीति को समाज के उत्थान का माध्यम बनाया जा सकता है। 1973 से 1975 के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए, जो प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित हुए। उनके नेतृत्व में कृषि, सिंचाई, शिक्षा और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं लागू की गईं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बहुगुणा जी ने राजनीति को स्वार्थ के बजाय समाजसेवा का माध्यम माना और इसी कारण वे जनता के प्रिय नेता बने रहे।

हेमवती नंदन बहुगुणा का मानना था कि प्रशासनिक तंत्र को जनहित के अनुरूप कार्य करना चाहिए। उन्होंने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाए और सरकारी तंत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया। उनकी सरकार के दौरान कई नई योजनाएं लागू की गईं, जिनका प्रभाव उत्तर प्रदेश के विकास पर पड़ा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि उनके द्वारा प्रारंभ की गई योजनाएं आज भी प्रदेश की विकास यात्रा को गति प्रदान कर रही हैं। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर ग्रामीण विकास, हर जगह बहुगुणा जी की दूरदृष्टि साफ झलकती है।

प्रयागराज: संघर्ष और कर्मभूमि का केंद्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर प्रयागराज को स्व. बहुगुणा की कर्मस्थली और संघर्षस्थली बताते हुए कहा कि यह शहर उनके जीवन के महत्वपूर्ण चरणों का साक्षी रहा है। स्वतंत्रता संग्राम में भागीदारी से लेकर राजनीतिक करियर के उत्कर्ष तक, प्रयागराज हमेशा बहुगुणा जी की सोच और संघर्ष का केंद्र बना रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज में रहते हुए बहुगुणा जी ने जिस तरह से देश के स्वतंत्रता संग्राम को गति दी और बाद में राजनीति में रहकर समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया, वह अनुकरणीय है। 17 मार्च 1989 को उन्होंने इस संसार को अलविदा कह दिया, लेकिन उनकी स्मृतियां आज भी जीवंत हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बहुगुणा जी की सोच और दृष्टिकोण से प्रेरणा लेकर हम प्रदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, जो बहुगुणा जी के विचारों के अनुरूप है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार बहुगुणा जी के योगदान को हमेशा स्मरण रखेगी और उनके सपनों के अनुरूप प्रदेश के विकास के लिए कार्य करती रहेगी।

श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए गणमान्य लोग

इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, लालजी प्रसाद निर्मल, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने बहुगुणा जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा कि बहुगुणा जी के विचार और आदर्श हमें प्रेरित करते रहेंगे और उनकी नीतियों से हमें प्रदेश को विकास के नए पथ पर ले जाने की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहेगी।

इस श्रद्धांजलि सभा के आयोजन के माध्यम से एक बार फिर हेमवती नंदन बहुगुणा के विचारों, सिद्धांतों और कार्यों को जीवंत किया गया। सभा में मौजूद लोगों ने उनके योगदान को याद किया और संकल्प लिया कि उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र के उत्थान में योगदान देंगे।

The post हेमवती नंदन बहुगुणा: संघर्षों से निखरी शख्सियत को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि appeared first on Samvaad India.

अखिलेश यादव का कटाक्ष: मुख्यमंत्री आवास के नीचे भी हो सकता है शिवलिंग
नई दिल्ली 29 दिसंबर । उत्तर प्रदेश में जारी पुरातात्विक खुदाई को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री के आवास के नीचे भी एक शिवलिंग हो सकता है। चूंकि खुदाई का दौर चल रहा है, हमें मुख्यमंत्री आवास की खुदाई के लिए भी तैयार रहना चाहिए।”

लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यादव ने यह बात मजाकिया लहजे में कही। हालांकि, उनके इस बयान पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठहाके जरूर लगे, लेकिन यह बयान सियासी हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। यादव ने व्यंग्य करते हुए मीडिया और सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल उठाए और कहा कि ऐसी गतिविधियों से जनता का ध्यान असल मुद्दों से भटकाया जा रहा है।

संभल में खुदाई: पुरातात्विक महत्व और विवाद

यह टिप्पणी उत्तर प्रदेश के संभल जिले में चल रहे उत्खनन कार्य के नौवें दिन आई। संभल के चंदौसी क्षेत्र में एक प्राचीन बावड़ी का पता लगाने के लिए खुदाई चल रही है। यह बावड़ी 46 वर्षों से बंद पड़े एक शिव-हनुमान मंदिर के आस-पास स्थित है।

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बावड़ी के साथ एक कुएं और उससे जुड़ी संरचना का पता चला है। खुदाई के दौरान मिली संरचनाओं से यह संकेत मिलता है कि यह स्थान ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है। अधिकारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है ताकि संरचना के चारों ओर खुदाई कार्य निर्बाध रूप से पूरा हो सके।

चंदौसी नगर पालिका के एक अधिकारी ने बताया, “हमने सड़क के बीचों-बीच एक कुएं की खोज की है, जो शायद इस प्राचीन संरचना का केंद्र है। इस संरचना के चारों ओर बनी अवैध निर्माणों को हटाना आवश्यक है।”

पुरातात्विक महत्व और इतिहास

संभल जिले की इस बावड़ी का ऐतिहासिक महत्व क्या है, इस पर अभी शोध चल रहा है। लेकिन स्थानीय लोगों का मानना है कि यह संरचना सैकड़ों वर्षों पुरानी है और इसे धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

खुदाई का यह कार्य पुरातात्विक विभाग की देखरेख में हो रहा है। अधिकारी यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि खुदाई कार्य के दौरान संरचना को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे। इसके साथ ही आसपास के निर्माण कार्यों को भी रोका जा रहा है।

सियासी माहौल गर्म

अखिलेश यादव का यह बयान ऐसे समय आया है, जब उत्तर प्रदेश में अगले साल चुनावी सरगर्मियां तेज होने की संभावना है। सपा प्रमुख ने इसे सरकार की नीतियों और प्राथमिकताओं पर सवाल उठाने का अवसर बताया। उन्होंने कहा, “सरकार जनता के असली मुद्दों जैसे महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था से ध्यान भटकाने के लिए ऐसे कार्य कर रही है। खुदाई के नाम पर दिखावटी राजनीति की जा रही है।”

खुदाई में मिले संरचनाओं की जानकारी

संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र में खुदाई के दौरान एक प्राचीन बावड़ी और उससे जुड़ी अन्य संरचनाओं का पता चला है। यह संरचना लगभग चार दशकों से बंद पड़ी थी। खुदाई कार्य के दौरान एक कुआं भी मिला है, जो बावड़ी का हिस्सा माना जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि यह संरचना काफी जर्जर अवस्था में है, और इसे संरक्षित करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। नगर पालिका के एक अधिकारी ने कहा, “ऐतिहासिक महत्व वाली संरचना को संरक्षित करना हमारी प्राथमिकता है। अतिक्रमण हटाने के बाद इसे एक दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है।”

स्थानीय जनता की प्रतिक्रिया

खुदाई के इस कार्य ने स्थानीय लोगों के बीच जिज्ञासा और उत्सुकता बढ़ा दी है। लोग बड़ी संख्या में खुदाई स्थल पर इकट्ठा हो रहे हैं। कुछ का मानना है कि यह धार्मिक स्थल है, जबकि अन्य इसे पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानते हैं।

स्थानीय निवासी रामेश्वर सिंह ने कहा, “यह स्थान हमारे लिए आस्था का केंद्र है। हमें गर्व है कि सरकार इसे संरक्षित करने के लिए प्रयास कर रही है।” वहीं, कुछ लोगों ने खुदाई के दौरान मिले संरचनाओं की पारदर्शिता पर सवाल उठाए और उचित देखभाल की मांग की।

अतिक्रमण और कानूनी विवाद

पुरातात्विक विभाग ने स्पष्ट किया है कि बावड़ी के चारों ओर बनी संरचनाएं अवैध हैं और इन्हें हटाने के लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस कदम को लेकर स्थानीय लोगों के बीच मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

एक अधिकारी ने बताया, “हमारी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ऐतिहासिक महत्व वाली संरचना को कोई नुकसान न हो। अतिक्रमण हटाने के बाद इस स्थल को साफ और संरक्षित किया जाएगा।”

धार्मिक और पर्यटन संभावनाएं

संभल की इस बावड़ी और उससे जुड़े स्थल को धार्मिक और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा है। पुरातात्विक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस स्थल का उचित रखरखाव किया जाए, तो यह न केवल स्थानीय लोगों के लिए आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि राज्य के पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।

सरकार की भूमिका और भविष्य की योजनाएं

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस स्थल को संरक्षित करने और इसके विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है। हालांकि, अखिलेश यादव जैसे विपक्षी नेताओं का मानना है कि सरकार इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है।

इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया है कि प्रदेश में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, “ऐतिहासिक धरोहरें हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं। इनका संरक्षण और संवर्धन करना हमारा कर्तव्य है।”

संभल जिले की यह खुदाई केवल पुरातात्विक महत्व तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके जरिए राजनीति और धार्मिक मुद्दे भी उभरकर सामने आए हैं। जहां एक ओर सरकार इसे सांस्कृतिक और पर्यटन क्षेत्र में सुधार का कदम बता रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष इसे जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास बता रहा है।

अखिलेश यादव के बयान से जहां राजनीति में गर्माहट आई है, वहीं खुदाई कार्य ने स्थानीय लोगों और पुरातात्विक विशेषज्ञों के बीच नए उत्साह और संभावनाओं को जन्म दिया है। अब देखना यह होगा कि यह स्थल भविष्य में कैसे विकसित होता है और इससे जुड़े राजनीतिक विवाद कैसे सुलझते हैं।

The post अखिलेश यादव का कटाक्ष: मुख्यमंत्री आवास के नीचे भी हो सकता है शिवलिंग appeared first on Samvaad India.

गरीबों की जमीन कब्जामुक्त कराने का सख्त निर्देश- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
गोरखपुर, 11 दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि गरीबों की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को तुरंत हटाया जाए और दबंगों व भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार कमजोरों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करते हुए भूमाफिया पर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया।

गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और हर मामले में संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान, मुख्यमंत्री खुद लोगों के पास पहुंचे और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके रहते किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

भूमाफिया पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

जनता दर्शन में कई महिलाओं ने भूमाफिया और दबंगों द्वारा उनकी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। इन शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता से संज्ञान लिया और तुरंत अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी दबंग या माफिया गरीबों और कमजोरों को उनकी जमीन से बेदखल नहीं कर सकता।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जबरन कब्जा करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करें और यह सुनिश्चित करें कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। उन्होंने कहा, “भूमाफिया और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई में देरी न हो। जरूरतमंदों को न्याय देना सरकार की प्राथमिकता है।”

गरीबों और कमजोर वर्ग के अधिकारों की सुरक्षा का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि किसी भी नागरिक के साथ अन्याय न हो। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर पीड़ित को न्याय मिलेगा और उनकी समस्याओं का संतोषजनक समाधान होगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जमीन से जुड़ी शिकायतों में तुरंत हस्तक्षेप करें और यह सुनिश्चित करें कि गरीब और कमजोर वर्ग के अधिकारों की रक्षा हो।

इलाज के लिए आर्थिक मदद और आयुष्मान कार्ड पर जोर

गरीबों को इलाज के लिए हर संभव मदद

जनता दर्शन के दौरान, मुख्यमंत्री से कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हर पीड़ित को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उनकी चिकित्सा सहायता के लिए हर संभव मदद करेगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इलाज के लिए आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करें और जरूरतमंदों की सहायता सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों को इलाज के लिए किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से आयुष्मान भारत योजना का जिक्र करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी जरूरतमंदों का आयुष्मान कार्ड तुरंत बनवाया जाए। उन्होंने कहा, “हर गरीब को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए ताकि उन्हें इलाज के लिए आर्थिक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।”

महिलाओं और बच्चों के साथ संवेदनशीलता का भाव

जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ आई थीं। मुख्यमंत्री ने न केवल उनकी समस्याएं सुनीं बल्कि बच्चों को चॉकलेट देकर उन्हें स्नेहिल भाव से आशीर्वाद भी दिया।

महिलाओं ने मुख्यमंत्री को अपनी जमीन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं बताईं, जिन पर मुख्यमंत्री ने त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

सरकार की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में कहा कि सरकार हर गरीब और जरूरतमंद की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। “हमारा उद्देश्य हर नागरिक को न्याय और सुरक्षा प्रदान करना है। किसी भी दबंग या माफिया को किसी की संपत्ति पर कब्जा करने का मौका नहीं दिया जाएगा।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश यह स्पष्ट करते हैं कि राज्य सरकार गरीबों और कमजोरों के अधिकारों की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाने को तैयार है। भूमाफिया और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई से न केवल अन्याय को रोका जाएगा, बल्कि आम जनता में सरकार के प्रति विश्वास भी मजबूत होगा। इलाज और सामाजिक सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम गरीबों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम प्रयास हैं।

The post गरीबों की जमीन कब्जामुक्त कराने का सख्त निर्देश- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ appeared first on Samvaad India.