J p nadda Archives - Samvaad India

भारतीय जनता पार्टी सिर्फ आज की नहीं, बल्कि भविष्य की भी पार्टी है- जे. पी. नड्डा
लखनऊ, 14 जुलाई। लखनऊ में आयोजित भाजपा कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ आज की नहीं,बल्कि भविष्य की भी पार्टी है। हमारे कंधों पर जो जिम्मेदारी है वो मौसमी नहीं है, वो जिम्मेदारी सदा-सदा के लिए हमारे कंधों पर है। इसीलिए ये 2024 का चुनाव इस बात को परिलक्षित करता है कि भारत की जनता ने 2024 में लगातार तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में हमको समर्थन दिया है तो वो विकसित भारत के लिए दिया। ये भविष्य हमारे हाथों में है। इसे संभालकर चलना हमारी जिम्ममेदारी है। इस जिम्मेदारी के प्रति सजग रहें। उन्होंने कहा कि देश में या राज्यों में जब कमल खिलता है तो सुशासन आता है, जबकि दूसरे लोग आते हैं तो व्यापारी पलायन करते हैं, बहू बेटियां सुरक्षित नहीं होती हैं और घोटाले पर घोटाले होते हैं।

140 करोड़ देशवासियों के प्रतिनिधि है भाजपा कार्यकर्ता

जेपी नड्डा ने कहा कि इन चुनाव के नतीजों ने ये बता दिया कि अकेली भारतीय जनता पार्टी ही है जो पैन इंडिया पार्टी है, जो पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण हर जगह है। हम 140 करोड़ देशवासियों के प्रतिनिधि हैं। वहीं दूसरी पार्टियां, जो नॉर्थ ईस्ट में सक्षम हैं वो मध्य भारत में शून्य है। अगर कोई उत्तर भारत में सक्षम है तो वो दक्षिण भारत में नहीं दिखता। अगर कोई पश्चिम भारत में सक्षम है तो पूर्व में उसका कोई नाम लेवा भी नहीं। यदि कोई मध्य में तो उसका उत्तर, पूर्व, पश्चिम कहीं भी कोई नाम लेने वाला नहीं है। ये लोग 1984 में हमारे दो सदस्यों की पार्टी होने पर मजाक उड़ाते थे। आज उसी पार्टी ने जहां एक बार अटल जी के नेतृत्व में देश पर राज किया तो वहीं मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार लगातार हमें जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि देश में छोटी बड़ी मिलाकर कुल 1500 पार्टियां हैं। किसी भी पार्टी में आंतरिक प्रजातंत्र नहीं है। अधिकतर पार्टियां परिवारवादी हैं। अकेली भाजपा है जो इस मूल मंत्र पर चल रही है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। दावे से कह सकता हूं कि भाजपा में कोई भी अपने परिवार के कारण नहीं है, बल्कि अपने कर्म के कारण यहां है। यह हमारी विशेषता है। हम कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ता के साथ नेता भी हैं। जो नेता होता है वो पहले कार्यकर्ता होता है। भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता वो है जो चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने की ताकत रखता है।

कांग्रेस आज बैसाखी पर खड़ी है

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि तीनों चुनाव में जितने एमपी जीतकर आए वो भी हमारे 240 को पार नहीं करते हैं। तीन चुनाव के बाद आप 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। आप सारे मिलकर भी जितना नंबर लाए हैं वो अकेली भाजपा की जितनी सीटें आई हैं, उनके सामने भी कम पड़ता है। 13 राज्यों में कांग्रेस पार्टी जीरो रही है। गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश जहां 64 सीटों पर कांग्रेस से सीधी लड़ाई हुई वहां सिर्फ 2 सीटें कांग्रेस को और 62 सीटें भाजपा के पाले में गई हैं। कांग्रेस जहां अकेले लड़ी है वहां उसका स्ट्राइक रेट 26 प्रतिशत है और जहां ये अन्य दलों के साथ चुनाव लड़ी है वहां इसका स्ट्राइक रेट 50 प्रतिशत है। यानी कांग्रेस आज परजीवी पार्टी हो गई है। ये अपने पैरों पर नहीं खड़ी है, ये दूसरों के वोट पर खड़ी है। आज ये पार्टी बैसाखी पर खड़ी है। इस चुनाव में इन्होंने संविधान पर खूब चर्चा की, लेकिन ये भी बताना हमारी जिम्मेदारी है कि संविधान के साथ खिलवाड़ किसने किया। इन्होंने 90 बार चुनी हुई सरकारों को गिराया है। वो राम मंदिर की बात करते हैं, लेकिन राम मंदिर हमारे लिए चुनाव का नहीं, बल्कि आस्था का मुद्दा है। 1987-88 में भाजपा ने कहा था कि हम राम मंदिर बनाने के रास्ते को प्रशस्त करने का कार्य करेंगे। इस वाक्य के लिए एक बार नहीं अनेक बार हमने कई सरकारों की आहूति दी। कई मुसीबतें सहीं। अंततः जनवरी में हमने भगवान राम का भव्य मंदिर बनते देखा।

आज यूपी दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी

उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि आज यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन गया। एक समय था जब यहां पलायन होता था। दिल्ली से बुलंदशहर आते-आते सुबह से सांझ हो जाती थी। आज मथुरा पहुंचने के लिए कोई व्यक्ति रात को दिल्ली नहीं आता। वो बोलता है सुबह 8 बजे बुलाओगे तो एक्सप्रेसवे पकड़कर आ जाउंगा। यूपी में एक्सप्रेसवेज की झड़ी लगी है या नहीं, एलिवेटेड रोड बन रहा है या नहीं, अंडर पास बन रहा है या नहीं बन रहा है। बाई पास बन रहा है कि नहीं बन रहा है, मेडिकल कॉलेज की झड़ी लग रही है या नहीं, एम्स मिला कि नहीं मिला, ये सब कुछ 10 साल के अंदर हुआ। पहले तो गोरखपुर जाने का मतलब ये होता था कि लखनऊ में उतरो फिर धक्के खाते हुए 5 घंटे लगाकर गोरखपुर पहुंचो। तब जाकर जापानी इंसेफेलाइटिस का इलाज कराने के लिए डॉक्टरों को लगाओ। आज गौरव से कह सकता हूं कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के वाराणसी और गोरखपुर में वर्ल्ड क्लास हेल्थ सिस्टम्स क्रिएट किया गया है। आपने सोचा था कि कभी यहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेंगे। एथेनॉल के प्रोडक्शन में भी उत्तर प्रदेश नंबर वन हो गया है। 118 करोड़ लीटर आज उत्तर प्रदेश बना रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य सहित प्रदेश सरकार के मंत्री और प्रदेश भर के भाजपा के पदाधिकारीगण मौजूद रहे। इस दौरान जेपी नड्डा ने वृक्षारोपण भी किया।

The post भारतीय जनता पार्टी सिर्फ आज की नहीं, बल्कि भविष्य की भी पार्टी है- जे. पी. नड्डा appeared first on Samvaad India.