Hathras Archives - Samvaad India

आयोजकों की लापरवाही से हुई हाथरस दुर्घटना, भीड़ को आमंत्रण देकर नहीं किया पर्याप्त इंतज़ाम
लखनऊ, 09 जुलाई। जनपद हाथरस के सिकन्दराराऊ में बीते 02 जुलाई को सत्संग के दौरान घटित दुर्घटना के तत्काल बाद गठित एडीजी जोन आगरा और मंडलायुक्त अलीगढ़ की एसआईटी ने 02, 03 और 05 जुलाई को घटना स्थल का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान कुल 125 लोगों का बयान लिया गया, जिसमें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ आम जनता एवं प्रत्यक्षदर्शियों का बयान भी लिया गया। इसके अलावा, घटना के संबंध में प्रकाशित समाचार की प्रतियां, स्थलीय विडियोग्राफी, छायाचित्र, विडियो क्लिपिंग का संज्ञान लिया गया। जांच समिति की आख्या के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं-

1- एसआईटी ने प्रारंभिक जांच में चश्मदीद गवाहों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के लिए कार्यक्रम आयोजकों को मुख्य रूप से जिम्मेदार माना है।

2- जांच समिति ने अब तक हुई जांच व कार्यवाही के आधार पर हादसे के पीछे किसी बड़ी साजिश से भी इंकार नहीं किया है और गहन जांच की जरूरत बताई है।

3- जांच समिति ने कार्यक्रम आयोजक तथा तहसील स्तरीय पुलिस व प्रशासन को भी दोषी पाया है। स्थानीय एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज द्वारा अपने दायित्व का निर्वहन करने में लापरवाही के जिम्मेदार हैं।

4- उप जिला मजिस्ट्रेट सिकन्दराराऊ द्वारा बिना कार्यक्रम स्थल का मुआयना किये आयोजन की अनुमति प्रदान कर दी गई और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत भी नहीं कराया।

5- उक्त अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को गंभीरता से नहीं लिया गया और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत भी नहीं कराया गया। एसआईटी ने संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की है। तदक्रम में, उप जिला मजिस्ट्रेट सिकन्दराराऊ, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकन्दराराऊ, थानाध्यक्ष सिकन्दराराऊ, तहसीलदार सिकन्दराराऊ, चौकी इन्चार्ज कचौरा एवं चौकी इन्चार्ज पोरा को शासन द्वारा निलंबित कर दिया गया है।

6- आयोजकों ने तथ्यों को छिपाकर कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति ली। अनुमति के लिए लागू शर्तों का अनुपालन नहीं किया गया। आयोजकों द्वारा अप्रत्याशित भीड़ को आमंत्रित कर पर्याप्त एवं सुचारु व्यवस्था नहीं की गई। न ही कार्यक्रम के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा दी गई अनुमति की शर्तों का पालन किया गया।

7- आयोजक मंडल से जुड़े लोग अव्यवस्था फैलाने के दोषी पाए गए हैं। इनके द्वारा जिन लोगों को बिना विधिवत पुलिस वेरिफिकेशन के जोड़ा गया, उनसे अव्यवस्था फैली।

8- आयोजक मंडल द्वारा पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया गया। स्थानीय पुलिस को कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण से रोकने का प्रयास किया गया।

9- सत्संगकर्ता और भीड़ को बिना सुरक्षा प्रबंध के आपस में मिलने की छूट दी गई। भारी भीड़ के दृष्टिगत यहां किसी प्रकार की बैरीकेटिंग अथवा पैसेज की व्यवस्था नहीं बनाई गई थी और दुर्घटना घटित होने पर आयोजक मंडल के सदस्य घटना स्थल से भाग गए।

The post आयोजकों की लापरवाही से हुई हाथरस दुर्घटना, भीड़ को आमंत्रण देकर नहीं किया पर्याप्त इंतज़ाम appeared first on Samvaad India.

हाथरस हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन, राजपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ, 3 जुलाई। हाथरस में हुए हादसे की न्यायिक जांच के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस बृजेश कुमार श्रीवास्तव (द्वितीय) की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन कर दिया गया है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा बुधवार रात इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। इस न्यायिक जांच आयोग में रिटायर्ड आईएएस हेमन्त राव और रिटायर्ड आईपीएस भवेश कुमार सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है। न्यायिक जांच आयोग का मुख्यालय लखनऊ में होगा। आयोग इस नोटिफिकेशन के जारी होने की तारीख से दो माह की अवधि के भीतर जांच पूरी करेगा। इसकी अवधि में किसी प्रकार का परिवर्तन राज्य सरकार के आदेश पर किया जा सकेगा।

निर्धारित बिंदुओं पर जांच कर राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपेगा आयोग

नोटिफिकेशन के अनुसार आयोग 2 जुलाई, 2024 को हाथरस जनपद में घटित घटना की जांच करेगा और जांच के बाद निर्धारित बिंदुओं पर राज्य सरकार को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। इसमें, कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा, जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की गई अनुमति एवं उसमें दी गई शर्तों के अनुपालन की जांच करना शामिल है। साथ ही, यह घटना कोई दुर्घटना है अथवा कोई षडयंत्र या अन्य कोई सुनियोजित आपराधिक घटना की सम्भावना के पहलुओं की जांच करना। इसके अतिरिक्त जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा कार्यक्रम के दौरान भीड़ नियंत्रण तथा कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए प्रबन्ध एवं उनसे सम्बन्धित अन्य पहलुओं की जांच करना भी आयोग के कार्यक्षेत्र में होगा। आयोग उन कारणों एवं परिस्थितियों पर भी गौर करेगा जिसके कारण घटना घटित हुई, जबकि भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के सम्बन्ध में आयोग अपने सुझाव भी देगा।

The post हाथरस हादसे की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन, राजपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन appeared first on Samvaad India.

हाथरस में सत्संग के बाद हुई भगदड़ में 116 लोगों की मौत
हाथरस/ लखनऊ 2 जुलाई। उत्तर प्रदेश के हाथरस जनपद के सिकंदरामऊ थाना के अंतर्गत फूलरई गांव में साकार हरि बाबा का एकदिवसीय सतसंग चल रहा था वहां पर बच्चों के साथ महिलाएं और पुरुष बाबा का प्रवचन सुन रहे थे आज लगभग दोपहर दो बजे सत्संग खत्म हुआ बाबा के अनुयाई बाहर सड़क की ओर जाने लगे बताया जा रहा है कि हज़ारों की संख्या में अनुयायियों को सेवादारों ने जहां थे वहीं रोक लिया सेवादारों ने साकार हरि बाबा के काफिले को वहां से निकला उतनी देर तक वहां अनुयाई गर्मी और उमस में खड़े रहे बाबा के काफिले के जाने के बाद जैसे ही सेवादारों ने अनुयायियों को जाने के लिए कहा वहां भगदड़ की स्थिति बन गई अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार गर्मी उमस और भीड़ में दम घुटने से अनुयाई वहीं बेहोश होकर गिर गए बताया जा रहा है हादसे में अब तक 116 लोगों की मौत हो चुकी है घायल होने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है साथ ही बच्चों के भी घायल होने की जानकारी मिल रही है।

लोगों की माने तो सत्संग में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी सत्संग समाप्त हुआ उसके बाद लोग वहां से जाने लगे इसी दौरान निकलने की जल्दी में भगदड़ मच गई लोग एक दूसरे को देख ही नहीं रहे थे बच्चे और महिलाएं गिरते चले गए भीड़ उनके ऊपर दौड़ रही थी कोई बचाने वाला नहीं था चारों ओर चीख पुकार मची हुई थी

प्रदेश में हुई इस बड़ी दुर्घटना को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी दुख जताया है। राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ से कई श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। सरकार और प्रशासन से अनुरोध है कि घायलों को हर संभव उपचार एवं पीड़ित परिवारों को राहत उपलब्ध कराएं। INDIA के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि राहत और बचाव में अपना सहयोग प्रदान करें।

The post हाथरस में सत्संग के बाद हुई भगदड़ में 116 लोगों की मौत appeared first on Samvaad India.