Dr dinesh sharma Archives - Samvaad India

संविधान पर डॉ. दिनेश शर्मा का प्रहार: विपक्ष की नीतियों पर सवाल
नई दिल्ली/ लखनऊ, 18 दिसंबर। राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय संविधान को “सर्वश्रेष्ठ अवस्था” में पहुंचने की दिशा में अग्रसर बताया है। संसद में संविधान पर चर्चा के दौरान उन्होंने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए और कहा कि जिन्होंने अतीत में संविधान की मर्यादा को तार-तार किया, वही आज संविधान की रक्षा का ढोंग कर रहे हैं।

डॉ. शर्मा ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान को सामाजिक परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण का शक्तिशाली उपकरण बताते हुए कहा कि संविधान का सही उपयोग तभी संभव है जब समाज समानता, न्याय और बंधुत्व के मूल्यों को आत्मसात करेगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने आरक्षण को समाप्त करने की मंशा पहले ही विदेशी मंचों पर प्रकट कर दी थी। उनका आरोप था कि गांधी परिवार ने संविधान की गरिमा को नुकसान पहुंचाया है।

डॉ. शर्मा ने कांग्रेस की ऐतिहासिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा, “राहुल गांधी के परदादा ने सरकारें गिराने का चलन शुरू किया, जबकि उनकी दादी ने देश पर आपातकाल थोपकर संविधान का अपमान किया।” उन्होंने 1975 के आपातकाल को “संविधान की हत्या” करार दिया और कहा कि उस दौरान जबरन नसबंदी और नागरिक अधिकारों का हनन हुआ।

उन्होंने विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, “आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहा है। कांग्रेस ने मंडल आयोग की रिपोर्ट को लंबे समय तक लागू नहीं किया। पिछड़ों और दलितों को उनके अधिकार भाजपा समर्थित सरकारों ने ही दिए।”

डॉ. शर्मा ने शाहबानों मामले का उदाहरण देते हुए कांग्रेस पर मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को नीति निर्माण में भागीदारी दी है, जिससे उनकी आंखों में नए सपने जगमगा रहे हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारत के संविधान में रानी लक्ष्मीबाई की तस्वीर महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है।

मोदी सरकार की सकारात्मक सोच और विपक्ष की आलोचना

डॉ. शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को “संविधान की पवित्रता सुनिश्चित करने वाली सरकार” बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी के समय में अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए खाली पदों को भरने का मार्ग प्रशस्त हुआ और क्षेत्रीय भाषाओं को महत्व देने की प्रक्रिया शुरू हुई। उन्होंने जीएसटी को अटल जी की दूरदृष्टि का परिणाम बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने इसे मूर्त रूप दिया, जिससे देश के राजस्व में वृद्धि हुई और विकास की नई गाथा लिखी गई।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि “संविधान की मर्यादा को तार-तार करने वालों ने ही 1975 में आपातकाल लगाया, जब देश में संवैधानिक व्यवस्थाओं को नष्ट किया गया।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए संविधान में अनुचित संशोधन किए, जबकि मोदी सरकार संविधान के प्रति सकारात्मक सोच के साथ काम कर रही है।

डॉ. शर्मा ने बाबा साहेब अंबेडकर को “सामाजिक न्याय का प्रबल प्रवर्तक” बताते हुए कहा कि उनकी सोच के अनुसार संविधान तभी प्रभावी होगा, जब समाज के लोग इसके मूल्यों को अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने बाबा साहेब के विचारों को आगे बढ़ाया और संविधान की आत्मा को सजीव रखा।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राज्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर राजस्व बढ़ाया है, जिससे विकास को गति मिली है। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष, विशेष रूप से कांग्रेस, झूठा नैरेटिव बनाने और देश को कमजोर करने का प्रयास कर रही है।

डॉ. शर्मा ने गृहमंत्री अमित शाह के भाषण का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की अंबेडकर विरोधी नीतियां आज उजागर हो रही हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की हताशा और निराशा लोकसभा और राज्यसभा में उनके व्यवहार से स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि “जनता इस नकारात्मक सोच और झूठ को माफ नहीं करेगी,”

डॉ. दिनेश शर्मा के अनुसार, मोदी सरकार ने संविधान को संरक्षित और मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने विपक्ष को संविधान विरोधी सोच का प्रतीक बताया और कहा कि जनता अब उनके झूठे दावों से गुमराह नहीं होगी। उनका मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का संविधान और मजबूत होगा और यह समाज के हर वर्ग के लिए न्याय सुनिश्चित करेगा।

The post संविधान पर डॉ. दिनेश शर्मा का प्रहार: विपक्ष की नीतियों पर सवाल appeared first on Samvaad India.

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में तुष्टीकरण की होड़: डॉ. दिनेश शर्मा
लखनऊ 3 दिसंबर। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि दोनों दल तुष्टीकरण की राजनीति में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगे हुए हैं। उन्होंने इन दोनों दलों पर अल्पसंख्यकों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और कहा कि तुष्टीकरण के खेल में दोनों दल समाज को अशांत करने का प्रयास कर रहे हैं।

डॉ. शर्मा ने यह टिप्पणी उस समय की जब उनसे एक पत्रकार ने सपा के आरोपों के बारे में पूछा। सपा ने पुलिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह काम करने का आरोप लगाया था और कहा था कि यह मुद्दा सदन में उठाया जाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि सपा का यह पुराना तरीका है। उन्होंने कहा, “संभल में धारा 144 लागू है। इसके बावजूद सपा वहां जाने का नाटक कर रही है। कांग्रेस भी यही कर रही है। यह एक राजनीतिक ड्रामा है, ताकि टीवी और अखबारों में उनकी चर्चा बनी रहे। ये दल केवल समाज में अशांति फैलाना चाहते हैं।”

डॉ. शर्मा ने कहा कि संभल अब शांत है और वहां कोई नई घटना नहीं हुई है। उन्होंने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि हालिया उपचुनावों में मिली करारी हार के बाद वे संभल नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा, “संभल तो संभल गया, लेकिन उपचुनावों में करारी हार के बाद विरोधी दल अब तक संभल नहीं पाए हैं। यह सारा नाटक इसी हताशा का परिणाम है।”

सपा और कांग्रेस के बीच मतभेद पर उन्होंने कहा कि ये अब छिपे नहीं हैं। सपा अपने अल्पसंख्यक वोट बैंक को कांग्रेस में जाने से रोकने का प्रयास कर रही है, जबकि कांग्रेस सपा के वोट बैंक पर सेंध लगाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस उत्तर प्रदेश में एक क्षेत्रीय पार्टी से भी छोटी बनकर रह गई है। उसके पास न तो स्पष्ट एजेंडा है और न ही जनाधार। अब वह सपा के अल्पसंख्यक मतों पर डाका डालने की कोशिश कर रही है।”

डॉ. शर्मा ने सपा और कांग्रेस पर अल्पसंख्यकों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सभी नागरिकों को समान रूप से अधिकार दिए हैं, इसलिए अल्पसंख्यक समुदाय भाजपा की ओर आकर्षित हो रहा है। उन्होंने कहा कि रामपुर और कुंदरकी जैसे क्षेत्रों में, जहां अल्पसंख्यक मतदाताओं की संख्या अधिक है, लोगों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया और भाजपा ने वहां की सीटें जीतीं। इससे यह साफ हो गया है कि सपा और कांग्रेस को अल्पसंख्यकों के हितों से कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा, “ये दल केवल वोट बैंक के लालच में अल्पसंख्यकों का उपयोग करते हैं। चाहे झूठे भ्रम फैलाना हो या दंगे कराना, वे किसी भी हद तक जा सकते हैं।”

संभल की स्थिति पर उन्होंने कहा कि वहां किसी भी दल को जाने की अनुमति नहीं है और यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने कहा कि सरकार ने हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोग गठित किया है, जो इस मामले की जांच कर रहा है। आयोग की रिपोर्ट का इंतजार किया जाना चाहिए।

डॉ. शर्मा ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव भाजपा पर आरोप लगाने के अलावा कुछ नहीं कर सकते, क्योंकि वे भाजपा से हारे हैं। उन्होंने कहा, “अखिलेश यादव कुंदरकी जैसी सीटों पर भी हार गए, जहां अल्पसंख्यक मतदाता 65 प्रतिशत हैं। वे कांग्रेस या बसपा पर आरोप नहीं लगाएंगे, क्योंकि वे जानते हैं कि इन दलों पर आरोप लगाने से कोई फायदा नहीं है। लेकिन भाजपा पर आरोप लगाकर वे चर्चा में बने रह सकते हैं।”

बांग्लादेश की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि वहां अराजकता का माहौल है। बांग्लादेश कट्टरपंथियों, तालिबानियों और पाकिस्तानियों के चंगुल में फंस गया है। उन्होंने कहा कि वहां इस्कॉन के शांतिप्रिय लोगों और अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है। उन्होंने कांग्रेस और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों ने बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार पर एक शब्द भी नहीं कहा।

डॉ. शर्मा ने कहा, “कांग्रेस और सपा अफगानिस्तान, फिलिस्तीन, बेरूत और लेबनान की बात तो कर सकते हैं, लेकिन बांग्लादेश के हिंदुओं की बात नहीं कर सकते, क्योंकि वहां अल्पसंख्यक हिंदू उनका वोट बैंक नहीं हैं। यही कारण है कि सपा, बसपा, कांग्रेस और वाम दल अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।”

डॉ. शर्मा ने अंत में कहा कि सपा और कांग्रेस के पास अब मुद्दों की कमी हो गई है। यही कारण है कि वे झूठे आरोप लगाकर और तुष्टीकरण की राजनीति करके चर्चा में बने रहना चाहते हैं। लेकिन जनता इनकी चालों को समझ चुकी है और भाजपा की नीतियों में भरोसा जता रही है।

The post समाजवादी पार्टी और कांग्रेस में तुष्टीकरण की होड़: डॉ. दिनेश शर्मा appeared first on Samvaad India.

विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए संविधान का अनुपालन जरूरी: डॉ. दिनेश शर्मा
नोएडा/लखनऊ 27 नवंबर। राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा है कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब संविधान का सटीक अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। डॉ. शर्मा ने नोएडा स्थित विश्वप्रसिद्ध गलगोटिया यूनिवर्सिटी में आयोजित उत्तरीय क्षेत्र सम्मेलन (अन्वेशन) 2024 के दौरान अपने विचार साझा किए। इस आयोजन में 45 विश्वविद्यालयों से आए हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2015 से संविधान दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई। यह दिवस हमें संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उसके महत्व को समझने का अवसर प्रदान करता है। डॉ. शर्मा ने विद्यार्थियों को संविधान की मूल भावना को आत्मसात करने का संदेश देते हुए कहा कि बच्चों को केवल पठन-पाठन तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि देश और समाज में हो रही गतिविधियों की भी जानकारी रखनी चाहिए।

शिक्षा और तकनीक से भविष्य निर्माण का आह्वान

डॉ. दिनेश शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक अच्छा विद्यार्थी वही होता है, जो सीखने के प्रति भूखा हो और अपने भविष्य को लेकर चिंतनशील रहे। उन्होंने वर्तमान से संतुष्टि को सफलता और खुशहाली का आधार बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, “भूतकाल से सीख लें, वर्तमान को बेहतर बनाएं और भविष्य की योजनाओं पर काम करें। आज देश ने शोध और नवाचार के लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं, जो एक समृद्ध भारत के निर्माण में सहायक बनेंगे।”

उन्होंने देश में हुए परिवर्तनों पर प्रकाश डालते हुए कहा, “एक समय ऐसा था जब बिजली का आना खबर होती थी, और अब बिजली का जाना खबर बनती है। यह बदलाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है। इसी तरह, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसे अभियानों ने देश को आत्मनिर्भर बनाया है।”

वैज्ञानिक प्रगति का उल्लेख

डॉ. शर्मा ने कोविड-19 महामारी के दौरान भारत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया इस वायरस से कराह रही थी, तब भारत ने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में तीन स्वदेशी वैक्सीन विकसित कर 120 से अधिक देशों को राहत पहुंचाई। उन्होंने कहा, “यह हमारे वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। एक समय ऐसा भी था, जब हमें मलेरिया के टीके के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहना पड़ता था। लेकिन आज, हम वैश्विक स्वास्थ्य नेतृत्व में अग्रणी हैं।”

डिजिटल इंडिया और जनधन योजनाएं

डॉ. शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं की सराहना करते हुए कहा, “पिछले 10 वर्षों में उम्मीदें हकीकत में बदली हैं। डिजिटल इंडिया और जनधन खातों ने आम आदमी के जीवन में क्रांतिकारी बदलाव किए हैं। आज सरकारी सहायता सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रही है। एक समय था जब सरकारी योजनाओं का केवल 15% हिस्सा ही जनता तक पहुंचता था, लेकिन अब डिजिटल माध्यम से यह प्रक्रिया पारदर्शी हो गई है।”

तकनीक और शोध का महत्व

तकनीक के उपयोग को लेकर उन्होंने कहा, “जीवन को बेहतर बनाने के लिए नई तकनीकों का प्रयोग आवश्यक है, लेकिन इसके दुष्प्रभावों पर भी ध्यान देना जरूरी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने तकनीक और शोध को प्रोत्साहित करने के लिए ‘शोध गंगा पोर्टल’ जैसे प्लेटफॉर्म शुरू किए हैं। ऑनलाइन शिक्षा और डिजिटल लाइब्रेरी ने ज्ञान के प्रवाह को बनाए रखा है। आज भारत की मेधा शक्ति का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। पहले भारत के बच्चे विदेशों में पढ़ने जाते थे, लेकिन अब विदेशी छात्र यहां शिक्षा लेने आते हैं। यह बदलते भारत की तस्वीर है।”

भारतीय संस्कृति और विदेशी प्रभाव

डॉ. शर्मा ने भारतीय संस्कृति के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “भारतीय संस्कृति परिवार और समाज की संस्कृति है, जबकि विदेशी संस्कृति बाजार आधारित है। हमें अपनी संस्कृति और मूल्यों को बचाए रखना चाहिए। सम्मान हमेशा गुणों का होता है, न कि दिखावे का। विद्यार्थियों को विनम्र और अहंकार रहित रहना चाहिए।”

उत्तर प्रदेश: प्रगति की ओर अग्रसर

उत्तर प्रदेश के विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “प्रदेश में अब सबसे अधिक निवेश हो रहा है। यहां देश का सबसे बड़ा डेटा सेंटर और मोबाइल निर्माण का केंद्र स्थापित हो चुका है। यह सब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की सकारात्मक छवि का परिणाम है।”

उच्च शिक्षा और शोध की गुणवत्ता पर जोर

डॉ. शर्मा ने उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर बल देते हुए कहा, “किसी भी संस्थान की पहचान वहां किए गए शोध कार्यों से होती है। गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है और 35,000 से अधिक छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है। विश्वविद्यालयों में शोध और नवाचार को बढ़ावा देने की जरूरत है, जिससे देश के प्रतिभाशाली छात्रों को बेहतर भविष्य का मार्ग मिल सके।”

सम्मेलन में गणमान्य लोगों की उपस्थिति

कार्यक्रम में कई प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित रहे, जिनमें वैज्ञानिक और डी.आई.बी.ई.आर. के निदेशक डॉ. देवकांत सिंह, ए.आई.यू. के महासचिव डॉ. पंकज मित्तल, संयुक्त निदेशक डॉ. अमरेंद्र पाणी, गलगोटिया विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुनील गलगोटिया, विशेष कार्य अधिकारी डॉ. ध्रुव गलगोटिया, कुलपति डॉ. के.एम. बाबू, प्रोफेसर डॉ. अवधेश कुमार और रजिस्ट्रार डॉ. नितिन कुमार कौर शामिल थे।

डॉ. शर्मा ने बच्चों को सीखने की आदत डालने और भारतीय संस्कृति को बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में उच्च शिक्षा और तकनीकी प्रगति के माध्यम से ही भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे शोध और नवाचार को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और देश के विकास में योगदान दें।

यह सम्मेलन भारत की उच्च शिक्षा प्रणाली और छात्रों के कौशल विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।

The post विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए संविधान का अनुपालन जरूरी: डॉ. दिनेश शर्मा appeared first on Samvaad India.

कुछ विदेशी शक्तियां भारत को मजबूत देखने की नही हैं पक्षधर : डॉ दिनेश शर्मा
लखनऊ/दिल्ली।उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्ष की भारत में अस्थिरता पैदा करने का मंसूबा पूरा होनेवाला नही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ विदेशी शक्तियां भारत को मजबूत नही होने देना चाहती हैं।

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के एक बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वे भारत की सलामती नही चाहते। उन्हे जो दिन में सपना आ रहा है कि बांगला देश की घटनाओं की प्रतिक्रिया के रूप में भारत में हिंसा और लूटपाट होगी और इसके बाद सरकार उनकी पार्टी और अन्य विरोधी दल सरकार पर हमला करेंगे। विपक्ष का येन केन प्रकारेण अस्थिरता पैदा करने का सपना पूरा नही होगा।अपनी बात को और स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष जो सपना देख रहा है वह उनका सपना ही रहेगा।

सांसद शर्मा ने कहा कि पहले भी कुछ आंदोलन जब चले थे उसमें विपक्षी दलों ने बांगला देश जैसी स्थिति विदेशी शक्तियों की सहायता से पैदा करने की कोशिश की थी। शेख हसीना ने यदि बांगला देश में मोदी की तरह संयम से काम किया होता तो शायद वे हिंसा पर काबू पा सकती थी किंतु जब वहां पर बल प्रयोग हुआ तो स्थिति और खराब हो गई।उन्होंने कहा कि इसी प्रकार के हालात विपक्षी पार्टियां यहां भी तथा अन्य एक आंदोलन मैं पैदा करना चाहती थीं। बनी प्रधानमंत्री जी के दिशा निर्देशन में गृहमंत्री श्री अमित शाह जी की कुशल नेतृत्व में शांतिपूर्वक स्थित पर नियंत्रण किया गया बाद में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। डॉ शर्मा ने कहा की सलमान और उनकी कांग्रेस पार्टी को भारत की एकता अखंडता की चिंता करना चाहिए ना की गड़बड़ी पैदा करने के लिए जनता के सामने उन्माद पूर्ण भाषण । उन्होंने कहा कि चाहे यमन हो यूक्रेन हो फिलिस्तीन हो या कहीं भी युद्ध की स्थितियां रही हो भारत में अपने नागरिकों को बहादुर के साथ अपने देश वापस लाया है उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर आरोप लगाया बांग्लादेश में क्योंकि अल्पसंख्यक हिंदू है इसलिए उनके उत्पीड़न की चिंता इन सबको नहीं है और यह भारत में भी अस्थिरता की संभावनाएं जताकर विध्वंस पैदा करना चाहते हैं मोदी जी के प्रधानमंत्री रहते विपक्षियों का यह सपना भारत में पूरा होने वाला नहीं है।

The post कुछ विदेशी शक्तियां भारत को मजबूत देखने की नही हैं पक्षधर : डॉ दिनेश शर्मा appeared first on Samvaad India.

देश की संस्कृति की पहचान बनकर उभरे थे डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी- डा दिनेश शर्मा
लखनऊ/ सीतापुर । राज्यसभा सांसद व यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की राजनीति में देश की संस्कृति की पहचान बनकर उभरे थे। वे जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे और सबसे कम उम्र में कोलकाता नगर निगम के महापौर तथा कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति बने थे। केन्द्र सरकार के तमाम मंत्रालयों में भी अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन किया था। उनका मानना था कि भारत एक राष्ट्र है और यहां पर एक झंडा और एक ही संविधान होना चाहिए। वे काश्मीर में अलग संविधान और अलग झंडे तथा परमिट व्यवस्था के विरोधी थे। इसका विरोध करते हुए उन्होंने परमिट व्यवस्था को तोडा जिस पर तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने उन्हें जेल भेज दिया था। वे 40 दिन तक कठोरतम परिस्थितियों में जेल में रहे थे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि डा मुखर्जी ने काश्मीर को देश के अभिन्न अंग के रूप में देखने का सपना देखा था जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में गृह मंत्री अमित शाह ने पूरा किया है। आज काश्मीर में भारत का झंडा शान से लहरा रहा है। आज काश्मीर में लोकतंत्र नए मजबूती की ओर अग्रसर है।

सीतापुर के नैमिषारण्य में आयोजित श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं साधु संतों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जहां पर संत हैं वहीं पर बसंत है और जहां बसंत है वहीं पर दुख का अंत है। जहां दुख का अंत है वही राम राज्य है। संत के दर्शन से भगवान का आर्शीवाद भी मिल जाता है। आज डा मुखर्जी की जयंती है और वे एक तेजस्वी व राष्ट्रवादी परिवार से आते थे। आजादी का आन्दोलन जब चल रहा था तब गांधी जी की इच्छा थी कि देश का विभाजन नहीं होना चाहिए पर कहा जाता है कि नेहरू और जिन्ना की सांठगांठ के चलते देश का बंटवारा हो गया। एक हिस्सा पाकिस्तान मुसलमानों का हो गया तथा दूसरे हिस्से भारत पर सभी का हक बना। दूसरा हिस्सा जो सबका हो गया उसका कारण था कि इसके निवासी बहुसंख्यक हिन्दू थे। ये वहीं हिन्दू है जिसे कांग्रेस के नेता राहुल गांधी नफरती,झूठा और हिसंक बता रहे थे। उन्हें पता नहीं है कि हिन्दू होता कौन है। जिस हिन्दू को वे हिंसक बता रहे थे वो असल में इतना उदार होता है कि जब चलता है तो देखता है कि पैर के नींचे चींटी भी नहीं आ जाए , इसके लिए वह आंटा भी डालता है। हिन्दू वो है जो भोजन के पूर्व सम्पूर्ण मानव, जीव जंतु, प्रजाति के कल्याण की कामना करता है। हिन्दू वह है जो पीपल और तुलसी और बरगद को भी पूजता है। हिन्दू तो ऐसा है जो जहरीले नाग को भी प्रणाम करता है और उसे दूध पिलाता है। हिन्दू को बदनाम करने की कोशिश की गई है। ऐसे प्रयास देश के बंटवारे के समय भी हुए थे। बंगाल को पाकिस्तान को देने की बात उठी क्योंकि वहां पर भारी संख्या में अल्पसंख्यक रहते थे। डा मुखर्जी ने इसका विरोध किया था। उनके प्रयास के कारण ही आज पंजाब , बंगाल और काश्मीर भारत के साथ है। डा मुखर्जी ने देश के बहुसंख्यक समुदाय हिन्दू के साथ कांग्रेस सरकार के खराब व्यवहार के विरोध में कांग्रेस छोडकर जनसंघ किस संस्थापक सदस्य बने।

डा शर्मा ने कहा कि धर्म जहां पर है देश की उन्नति भी वहीं पर है। देश को आजादी तमाम संघर्ष के बाद मिली है। चुनाव आते ही लोग विशेष तौर पर विपक्षी दल इस सर्वाग्रही हिन्दू समाज को तमाम जातियों में बांट देते हैं। उनका कहना था कि अगर देश को आगे बढाना है और संस्कृति को सम्मान दिलाना है तो फिर हिन्दू समाज को एक होना ही पडेगा। हिन्दू किसी का विरोधी नहीं बल्कि सबको साथ लेकर चलता है। ये देश के लिए ही जीता है।

उन्होंने कहा कि आज संविधान को हाथ में लेकर घूमने वाले लोगों की नीयत ठीक नहीं है और वे संविधान बचाने के नाम पर दलितों की तरक्की को रोकने की साजिश कर रहे हैं। कांग्रेस सरकार के समय में दलित समाज को काश्मीर में नौकरियों में आरक्षण नहीं मिला करता था पर पीएम मोदी ने इस व्यवस्था को भी बदला है। कांग्रेस ने डा अम्बेडकर को चुनाव में हराया था तथा नेहरू ने उनके खिलाफ चुनावी सभा की थी। बडी साजिश के तहत 78 000 मतपत्र अमान्य किए गए थे। जबकि डॉक्टर अंबेडकर मात्र 14000 वोटो से हारे थे। इस देश को वे लोग नहीं बना सकते हैं जिन्होंने बाबा साहेब के सम्मान को ठेस पहुचाई है बल्कि इस देश को वहीं बना सकते हैं जिन्होंने बाबा साहेब को सम्मान दिया और उनकी स्मृतियों को संजोया है।

सांसद ने हाथरस की घटना को दुखद बताते हुए उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। इस प्रकार के आयोजन के पूर्व सभी व्यवस्थाएं की जानी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी देश को और सीएम योगी प्रदेश को बना रहे हैं। इन्होंने जीवन जनता के लिए समर्पित कर दिया है। एक पल भी अवकाश का नहीं लिया है। इसका परिणाम है कि आज देश में 25 करोड लोगों की गरीबी दूर हुई है। देश के लोगों की छोटी से छोटी जरूरत की भी चिन्ता डबल इंजन की सरकार कर रही है। किसान की आमदनी को दोगुना करने उपाय हो रहे हैं। महिलाओं को नीति निर्माण में भागीदारी की नींव रख दी गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि लगातार तीसरी बार हारने और तीन अंको में भी नहीं पहुच पाने वाली कांग्रेस आज जश्र में डूबी हुई है। असल में चुनाव में भाजपा को जनता का सबसे अधिक समर्थन मिला है। और एक ही व्यक्ति श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है भारी संख्या में उपस्थित साधु संत वेदपाठी ब्राह्मण तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जिला अध्यक्ष श्री राजेश शुक्ला, विधायक श्री ज्ञान तिवारी, विधायक श्री रामकृष्ण भार्गव, विधायक श्री निर्मल वर्मा, विधायक श्री शशांक त्रिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधा सागर, भाजपा नेता मुनिंद अवस्थी, शिवकुमार गुप्ता, विधायक श्री मनीष रावत, रामकिंकर पांडे, श्री मिथलेश यादव, श्री रोहित सिंह, श्री विश्राम, श्री दुर्विजय सिंह यादव, श्री रविंद्र रावत आदि भाजपा नेता उपस्थित थे बाद में पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद राज्यसभा डॉक्टर दिनेश शर्मा ने ललिता माता मंदिर तथा हनुमान गड़ी स्थित मंदिर में विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी श्री अटल बिहारी एवं हनुमान मंदिर के पुजारी महंत बजरंगदास उपस्थित थे।

The post देश की संस्कृति की पहचान बनकर उभरे थे डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी- डा दिनेश शर्मा appeared first on Samvaad India.

इंडी गठबंधन षडयंत्रकारियों का समूह, कर रहा है सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार- डा दिनेश शर्मा
दिल्ली /लखनऊ। राज्यसभा सांसद व यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने इंडी गठबंधन को षडयंकारियों का समूह बताते हुए कहा कि सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करना इनका एकमात्र उद्देश्य है। वे येन केन प्रकारेण सत्ता पर काबिज होने का सपना देखते रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव के लिए सहमति नहीं बनने के लिए विपक्ष को जिम्मेदार बताते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए की ओर से रक्षा मंत्री ने सहमति बनाकर लोकतंत्रिक परम्पराओं को बनाए रखने का प्रयास किया था पर विपक्ष की मंशा ठीक नहीं थी इसलिए उसने प्रत्याशी उतारा दिया है। अब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

पत्रकारों से बात करते हुए डा शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मोदी मैजिक ने देश भर में काम किया है। यह सही है कि कुछ सीटों का नुकसान हुआ है पर इसके बावजूद चार राज्यों सहित देश में एनडीए की सरकार बनी है। अरुणाचल,सिक्कम, उडीसा और आन्ध्र में जिस प्रकार से एनडीए की सरकार बनी है उससे यह साफ हो गया है कि भाजपा पूरे देश की पार्टी बन चुकी है। भाजपा को काडर आधारित दल बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है।

सांसद ने कहा कि कांग्रेस बैसाखी वाली पार्टी है जिसका अपना कोई अस्तित्व नहीं है और दूसरे दलों पर आश्रित होकर राजनीति कर रही है। चुनाव में 100 का आंकडा पार नहीं करने वाली कांग्रेस जीत का जश्र मना रही है। हाल यह है कि विपक्ष के सभी दल ने मिलकर जितनी सीट जीती है भाजपा ने अकेले उससे कही अधिक सीटों पर जीत दर्ज की है। विपक्ष आज भी जनता के बीच में भ्रम फैला रहा है।

उन्होंने नोएडा भाजपा कार्यालय सभागार में एकत्रित जन समूह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि आज 25 जून है जिसे देश के लोकतंत्र के इतिहास में काला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन देश में आपातकाल लगा था और जनता को कांग्रेस की तत्कालीन सरकार का लोकतंत्र एवं संविधान विरोधी सबसे भयानक चेहरा देखने को मिला था । तब देश की जनता ने कांग्रेस सरकार का जनता पर अत्याचार का तांडव देखा था। आज संविधान को बदलने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाने के एक दिन बाद अपने मंत्रिमंडल को उस निर्णय की सूचना दी थी। ऐसा करके उन्होंने संविधान की धज्जियां उडा दी थी। देश के राष्ट्रपति पर दबाव डालकर एक दिन बाद इस निर्णय पर हस्ताक्षर कराए गए थे।आपातकाल लगाकर डेढ लाख लोगों को जेल में डाला गया था। मीडिया पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। कांग्रेस की सरकारों ने 50 से अधिक बार संविधान को बदला है । 92 बार संवैधानिक तरीके से चीन की सरकारों को बर्खास्त किया है।

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के परिणाम पर उन्होंने कहा कि इस बार भी भाजपा को सपा से आठ प्रतिशत मत अधिक मिला है पर सीट कम रह गईं। ये परिणाम बेहतर हो सकते थे। पार्टी कमियों की समीक्षा कर रही है। आपातकाल विरोधी दिवस के अवसर पर नोएडा भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद श्री महेश शर्मा पूर्व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

The post इंडी गठबंधन षडयंत्रकारियों का समूह, कर रहा है सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार- डा दिनेश शर्मा appeared first on Samvaad India.