Anupriya patel Archives - Samvaad India

अनुप्रिया पटेल की आपत्ति पर नंदी का जवाब, नहीं हो रही है गलत वसूली
लखनऊ, 18 जुलाई। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर टोल प्लाजा की अनियमितता को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के आरोपों को योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने तथ्यहीन बताया है। नंदी ने कहा है कि सम्बंधित मामले में कहीं भी अनाधिकृत टोल वसूली नहीं की जा रही है।

अनुप्रिया पटेल को लिखे जवाबी पत्र में यूपी सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री ने हर एक आरोप का तथ्य के साथ बिंदुवार जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर पूर्व में 3 स्थानों यथा-फत्तेपुर (चैनेज 4.680 किमी), लोढ़ी (चैनेज 68.100 किमी) तथा मालोघाट (चैनेज 108.940 किमी) पर निर्धारित मानकों के अनुरूप टोल प्लाजा स्थित हैं। निजी विकासकर्ता द्वारा यह शिकायत किये जाने पर कि फत्तेपुर टोल प्लाजा से शक्तिनगर जाने वाले वाहन नरायनपुर-जमुई के रास्ते चुनार होते हुये अहरौरा से पहले वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चले जाते हैं एवं शक्तिनगर से वाराणसी को आने वाले वाहन अहरौरा के बाद (मार्ग के चैनेज 18.700 किमी) चकिया होते हुये चले जाते हैं, जिससे राजस्व की हानि होती है। उक्त लीकेज को रोकने के लिये अहरौरा में एडिशनल टोल कलेक्शन बूथ स्थापित करने की अनुमति सशर्त अनुमति दी गई। एडिशनल टोल बूथ के लिए शर्त थी कि फत्तेपुर या अहरौरा में से किसी एक टोल पर ही वाहन से टोल फीस वसूली की जाए। राज्य सरकार के मंत्री ने स्पष्ट किया है कि अहरौरा टोल प्लाजा पर केवल उन्हीं वाहनों से शुल्क वसूल किया जाता है, जो फत्तेपुर टोल प्लाजा पर टोल का भुगतान नहीं करते हुये वाराणसी- शक्तिनगर मार्ग का उपयोग करते हैं। उन्होंने कहा है कि टोल प्लाजा फत्तेपुर एवं अहरौरा मे से एक ही स्थान पर टोल लेने की व्यवस्था है। इस प्रकार उपर्युक्त टोल की व्यवस्था एवं एक से दूसरे टोल के बीच की दूरी स्थापित मानकों के अनुरूप है। यही नहीं, निजी विकासकर्ता मे. एसीपी टोलवेज प्रा.लि. (मे.एपको) को पूर्व में टोल बूथों पर फास्ट टैग सिस्टम लगाकर टोल शुल्क वसूली के लिये निर्देशित किया गया था, परन्तु उनके द्वारा अपेक्षित कार्यवाही न किये जाने के कारण पुनः 14 जुलाई को उनके प्रतिनिधि को बुलाकर यह निर्देश दिए गए कि एक माह के अन्दर मार्ग के सभी टोल बूथों पर फास्ट टैग सिस्टम लगाकर टोल वसूली किया जाना सुनिश्चित किया जाए। इस तरह केंद्रीय राज्य मंत्री की आपत्तियां निराधार हैं।

बता दें कि वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग (एसएच-05ए) का निर्माण पीपीपी के आधार पर निजी विकासकर्ता द्वारा किया गया है। कन्सेशन अनुबंध के अनुसार मार्ग का 20 वर्ष का कन्सेशन पीरिएड दिनांक 05 फरवरी 2013 से प्रारम्भ होकर दिनांक 04 फरवरी 2033 तक है।

The post अनुप्रिया पटेल की आपत्ति पर नंदी का जवाब, नहीं हो रही है गलत वसूली appeared first on Samvaad India.

एनडीए में शामिल अपना दल ने उत्तर प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
(वसिंद्र मिश्र) अपना दल नेता और केंद्रीय स्वाथ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पत्र लिख कर एक नये विवाद को जन्म दे दिया है, मुख्यमंत्री को लिखे पत्र मे अनुप्रिया पटेल ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर एससी एसटी और ओबीसी के हितों की अनदेखी करने के गंभीर आरोप लगाए है। पत्र मे आरोप लगाया गया है की इन वर्गों के लिए रिज़र्व पदों पर सामान्य श्रेणी के लोगों का चयन किया जा रहा है,

अनुप्रिया पटेल का पत्र

अनुप्रिया पटेल की इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित वताया जा रहा है। अनुप्रिया अपने खिसकते जनाधार को लेकर परेशान हैं, उनकी पार्टी का इसके पहले एक विभाजन हो चूका है विभाजन से पहले यह मा और दो बहनो की पार्टी मानी जाती थी लेकिन अब पति – पत्नी की पार्टी मानी जा रही है। अनुप्रिया खुद केंद्र मे मंत्री हैं  और पति योगी सरकार मे मंत्री हैं अनुप्रिया इस बार केंद्र मे कैबिनेट मंत्री बनना चाह रही थीं लेकिन ऐसा नहीं हो सका। चुनाव तो बमुश्किल ब्राह्मण ठाकुर मतदाताओं के सहयोग से जीत पाई हैं

उनको जिताने के लिए ब्रजेश पाठक को वहां कैंप करना पड़ा था,

लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने बीजेपी नेतृत्व को दबाव मे लेने की कोशिस की थी लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी

बसपा की तरह उन पर भी टिकट के वितरण मे सौदेबाजी के आरोप लगते रहे हैं। वह अपनी पार्टी की टिकट धन्ना सेठो और दागी छबि के लोगों को देती रही हैं।

अनुप्रिया ने अपने पत्र मे योगी आदित्यनाथ की सरकार पर जो आरोप लगाएं हैं उनका सीधा सम्वन्ध राजभवन और चयन आयोग से हैं इसलिये उनके पत्र को राजनैतिक ज्यादा मना जा रहा है

वैसे वही गठबंधन मे रहते हुए अपनी ही सरकार के खिलाफ सार्वजानिक तौर पर आरोप लगाना गठबंधन धर्म के खिलाफ है वह भी उस गठबंधन का जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैँ

यह अटल – अडवाणी जी के दौर का न तो राजनीति है और न गठबंधन।

यह गठबंधन उसी तरह से चल रहा हैँ जैसे दो गुटों मे विवाद के बाद निपटारे मे एक गुट कहता हैँ “पंचो की राय सर माथे पर : लेकिन खुटा वही रहेगा जहा हमने गाड़ा हैं“।

अब देखना हैँ मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ अनुप्रिया के इस पत्र पर किस तरह की प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैँ.

The post एनडीए में शामिल अपना दल ने उत्तर प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप appeared first on Samvaad India.